गोविंदा के खिलाफ कश्मीरा शाह का खत- पर्सनल एजेंडा के लिए मेरे बच्चों का इस्तेमाल नहीं होने दूंगी !
एक्टर गोविंदा के आरोपों के बाद कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के बचाव में खुला खत लिखा है। जहां पर उन्होंने अपने बच्चों से एक वादा भी किया है। कश्मीरा शाह हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी कश्मीरा ने गोविंदा के बयान पर बिना उनका नाम लिए अपना पक्ष रखा है।
इंस्टाग्राम पर लिए गए इस पोस्ट में कश्मीरा शाह ने लिखा है कि मैं अपने बच्चों से वादा करती हूं कि उन्हें उन लोगों से दूर रखूंगी। बता दें कि हाल ही में गोविंदा द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे। इस शो से कृष्णा अभिषेक गायब रहे।

कृष्णा ने ये आरोप लगाया कि जब उनके बच्चे अस्पताल में गंभीर हालत में थे तो मामा गोविंदा देखने तक नहीं गए थे। उनके इस आरोपों का गोविंदा ने खंडन किया। फिलहाल कश्मीरा शाह के इस पोस्ट के बात ऐसा मालूम होता है कि परिवार का ये मामला गंभीर होता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











