सुशांत सिंह राजपूत की मौत वेकअप कॅाल है, कुछ लोग बहुत उड़ रहे थे, अब शांत हो गए- कृष्णा अभिषेक
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॅालीवुड में कई सारे सवाल खड़े हो गए हैं। तीन महीने पहले सुशांत की मौत के बाद डिप्रेशन, नेपोटिज्म और कुछ समय पहले ड्रग्स को लेकर चर्चा तेज कर दी हैं। ऐसे में आम आदमी से लेकर कई बिग स्टार इस केस को लेकर आए दिन हो रहे नए खुलासे से हैरान हैं।
हालांकि कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो सुशांत के करीबी रहे हैं। सुशांत का इस दुनिया में ना रहना उनके लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं है। इस फेहरिस्त में एक नाम शामिल है कृष्णा अभिषेक का भी। कृष्णा अभिषेक और सुशांत के बीच दोस्ती रही है। द कपिल शर्मा शो के दौरान भी बतौर गेस्ट सुशांत के आने पर कृष्णा के साथ उनकी मस्ती साफ तौर पर देखने को मिलती थी।

फिलहाल कृष्णा अभिषेक ने सुशांत के निधन पर पहली बार मीडिया में बातचीत की है। अपना दर्द जाहिर किया है। साथ ही नेपोटिज्म और डिप्रेशन को लेकर भी बात की है।


Click it and Unblock the Notifications