Video- 'मामी बहुत प्रॉब्लम क्रिएट करती है...' गोविंदा की पत्नी पर खुलेआम बरसे कृष्णा अभिषेक- कश्मीरा शाह

गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार है और आपको बता दें कि उनको लेकर काफी सारे विवाद भी हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अक्सर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के रिश्तों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होती है।
दोनों के बीच में दरार की वजह गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को बताया जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा अभिषेक ने इस पर बात की थी और उनके साथ में उनकी पत्नी कश्मीरा शाह भी नजर आई थी। इस पर कृष्णा ने कहा था कि मेरी मामी जो है वह काफी प्रॉब्लम क्रिएट करती है। मां के साथ तो मेरा खून का रिश्ता है।
कृष्णा अभिषेक ने आगे बात करते हुए कहा कि जो हमारी मामी है, अपने बीच में न्यूज़ भी देखी होगी कि वह हमारे शो पर भी आई थी तो मैं उस दिन नहीं आया था। तो वह थोड़ी सी प्रॉब्लम क्रिएट करती है। महाभारत भी तो ऐसे ही शुरू हुई थी। तो सब चलता रहता है।
इस दौरान होस्ट ने सवाल किया कि आपने कभी भी सोचा नहीं कि साथ में बैठकर बात करनी चाहिए और इसको सुलझाना चाहिए। इस पर कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने जवाब देते हुए कहा कि बात उन्हीं के साथ में की जाती है जो समझदार होते हैं। मैं तो यही कहूंगी कि इस टॉपिक को यहीं पर खत्म किया जाए।
कश्मीरा शाह ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि उनके मामा तो हमारे लिए बहुत बड़े हैं। हम उनकी बहुत रिस्पेक्ट भी करते हैं। हम कभी भी उनके लेवल तक पहुंच नहीं पाएंगे। हम उनको बहुत प्यार करते हैं और मेरे लिए वहीं परसब खत्म हो जाता है। मैं मामी को नहीं जानती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











