जब मेरे पिता कैंसर से जूझ रहे थे तो सलमान खान ने की मेरे परिवार की मदद - कृष्णा अभिषेक
जब भी इंडस्ट्री में मदद की बात आती है तो सलमान खान का नाम सामने आता है। हाल ही में ऐसा हुआ जब रानू मंडल के साथ भी सलमान खान का नाम जुड़ गया। लेकिन बॅालीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जो सलमान के बड़े दिल वाला होने की कहानी सुनाते हैं।
ऐसे ही स्टार हैं कृष्णा अभिषेक। कुछ दिन पहले कृष्णा अभिषेक ने अपनी फिल्म मरने भी दो यारो का ट्रेलर लांच किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने सलमान खान की जमकर तारीफ की और अपने निजी जीवन का एक किस्सा भी सुनाया।

जो कि एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। कृष्णा अभिषेक ने बताया कि कैसे सलमान खान हमेशा से एक बड़े भाई की तरह उनके लिए खड़े रहे हैं। चलिए जानते हैं कि सलमान खान को लेकर कृष्णा ने क्या खुलासा किया।
गौरतलब है कि कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह इन दिनों बिग बॅास 13 के घर में है। सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications