VIDEO- कंगना रनौत से बॉलीवुड एक्टर से पूछ लिया ऐसा पर्सनल सवाल, फिर बोला- मैं डायपर पहन के आया हूं...

Kangana Ranaut Video: कलर्स टीवी पर रियलिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ दर्शकों के बीच में इस समय काफी ज्यादा मशहूर हो चुका है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस बार वीकेंड एपिसोड पर कंगना रनौत नजर आने वाली है। एक्ट्रेस को फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन के लिए यहां पर देखा जाएगा।
इस दौरान कंगना रनौत के साथ में निया शर्मा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और अंकिता लोखंडे सब लोग मस्ती मजाक करते हुए नजर आएंगे। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है और इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शो में सायरन बजता हुआ सुनाई देता है।
प्रोमो वीडियो में जैसे ही सायरन बजना शुरू हो जाता है तो कंगना रनौत की एंट्री हो जाती है। भारती सिंह कहने लगती है कि इमरजेंसी लग गई है यार और निया से लेकर कृष्णा सभी को घबराहट होने लगती है। शो में इस दौरान गोल्डन साड़ी पहने कंगना रनौत एंट्री मारती है। वहां उन्हें देखकर हर कोई खुश हो जाता है और खास कर तो अंकिता लोखंडे।
हालांकि आपको बता दें कि फिर सभी लोग खाना पकाने में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन इसी बीच कृष्णा अभिषेक, कंगना रनौत के पास जाते हैं और कहते हैं कि संसद में जब तक आपको कट ना बोल दिया जाए आप बोलती रहती है।
इस पर एक्ट्रेस चुप रहती है और हंसने लग जाती है। इस पर कृष्ण कहते हैं कि यह सवाल पूछने से पहले मैं डायपर पहन कर आया था और वीडियो फैंस के बीच में काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications