..................... Krushna Abhishek and Arti singh react on Govinda and sunita Ahuja divorce news-said- tention hoti hai - Hindi Filmibeat

गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबर पर भांजे और भांजी का आया रिएक्शन- बोले टेंशन होती है...

Govinda

Krushna Abhishek and Arti singh react on Govinda and sunita Ahuja divorce: जब से नया साल आया है एक के बाद एक सितारों के सेपरेशन की खबरें सुनने तो मिल रही हैं। पहले तो धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक ने फैन्स के होश उड़ा दिए थे। वहीं हाल ही में सुनीता आहूजा और गोविंदा के तलाक की खबर ने लोगों को चौंका दिया है। 37 साल साथ में रहने के बाद अचानक से अलग हो जाने की खबर सुन हर कोई हैरान है।

सुनीता ने भेजा था गोविंदा को नोटिस
परिवार के करीबियों ने दावा किया है कि सुनीता ने गोविंदा को कुछ महीने पहले सेपरेशन नोटिस भेजा था। इस खबर पर यकीन कर पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है। वहीं इस खबर पर अब कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह ने रिएक्ट किया है।

दोनों तालक नहीं ले सकते
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने कहा- 'ऐसा हो ही नहीं सकता कि दोनों अलग हो जाएं। दोनों तलाक नहीं लेंगे।' आपको बता दें कि पहले तो गोविंदा और कृष्णा की नहीं बनती थी, लेकिन द ग्रेट इंडियन कपिल शो में जब से कृष्णा अभिषेक ने माफी मांगी है तब से दोनों के बीच रिश्ते सुधरते नजर आ रहे हैं।

सिर्फ टेंशन होती है
वहीं कृष्णा की बहन आरती की बात करें तो न्यूज 18 से बात करते हुए उन्होंने तलाक की खबरों को बस एक गॉसिप का हिस्सा बताया है। आरती कहती हैं कि- 'मैं अभी मुंबई में नहीं है इसलिए मेरी अभी किसी से बात नहीं हो पाई है, लेकिन हां ये खबरें झूठी हैं। सिर्फ अटकने लगाई जा रही हैं क्योंकि दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है। इतने सालों से दोनों के बीच प्यार देखते आए हैं अचानक तलाक कैसे ले लेंगे। मुझे नहीं पता की ये गलत जानकारी कौन उड़ा रहा है, लेकिन इस तरह ही गलत इन्फार्मेशन से बचना चाहिए। ऐसी खबरों से सिर्फ टेंशन होती है'

Read more about: govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X