अक्षय कुमार की बच्चन पांडे में हुई इस हाउसफुल 4 एक्ट्रेस की एंट्री- काफी समय से थी तलाश
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पाडे इस समय काफी चर्चा मे है और हाल ही में इस फिल्म का एलान हुआ था। काफी समय इस फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर बात चल रही थी जिसका खुलासा हाल ही में हो गया है। बता दें कि इस फिल्म अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में कृति सैनन एक बार फिर से नजर आएंगी। इसके पहले वो फिल्म हाउसफुल 4 में उनके अपोजिट नजर आईं थीं। इस बात का एलान खुद फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कर दिया है।
गौरतलब है कि दोनो की जोड़ी को हाउसफुल 4 में काफी ज्यादा पसंद किया गय़ा है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' की टक्कर आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से होगी। गौरतलब है कि अगर ये भिड़ंत होती है तो एक शानदार वीक आपको देखने को मिल सकता है।

आमिर खान काफी समय से किसी बड़े हिट की तलाश में है और उम्मीद है कि उनकी तलाश पूरी हो जाएगी। अक्षय कुमार की बच्चन पांडे एक साउथ की फिल्म वीरम की ऑफिशियल रीमेक साबित होगी।
अक्षय कुमार इस समय एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में करते चले जा रहे हैं। आगे आने वाली लिस्ट में बच्चन पांडे के अलावा सूर्यवंशी और बेल बॉटम भी चर्चा में चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications