कृष का गाना सुनेगा...? बॉलीवुड सिंगर ने स्टेज पर गाया 'ले बेटा' वाला गाना, चिल्ला पड़े फैंस
Salman Ali singing Krrish Ka Gana: सोशल मीडिया पर अगर कुछ वायरल होता है तो वो आग की तरह फैलता है और लोगों के दिमाग में चढ़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त ट्रेंड कर रहा है जिसमें एक लड़का जो कि शायद पूरी तरह से नॉर्मल नहीं है वो गाना गाता हुआ नजर आ रहा है।

इस दौरान लड़के ने ऋतिक रोशन की फिल्म का गाना गाया था लेकिन जो उसका अंदाज था वो लोगों को काफी पसंद आया। गाने से पहले वो लड़कों से पूछता है कि, क्रिश का गाना सुनेगा? इसके बाद वो 'दिल ना दिया' सॉन्ग गाता है लेकिन साथ में 'ले बेटा' शब्द का इस्तेमाल करता है।
बस फिर क्या था लड़का वायरल हो गया और हालत ये है कि हर तरफ लोग उसकी बातें कर रहे हैं। अब एक मशहूर सिंगर ने लाइव शो के दौरान कहा, क्रिश का गाना सुनेगा? वायरल लड़के को अंदाजा भी नहीं है कि वो इंटरनेट पर इस तरह से मशहूर हो चुका है।
सलमान अली ने कही ये बात
मशहूर सिंगर सलमान अली अपनी शानदार आवाज के लिए जाते हैं। इंडियन आइडल में धमाका करने वाले सलमान अली ने हिंदी फिल्मों के लिए भी शानदार परफॉर्मेंसेस दी हैं। इस वक्त इस वीडियो में वो लाइव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जनता से कहते हैं, क्रिश का गाना सुनेगा? लोग चिल्लाने लगते हैं और फिर सलमान अली वो गाना उसी लड़के के अंदाज में गाते हैं।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे है। एक ने यूजर ने लिखा, ''ये गाना सिर्फ मालिक को सूट करता है जिसकी वजह से वायरल हुआ है।'' एक ने लिखा, ''ये सिंगर है?'' एक का कहना है, ''ले बेटा तो धूम का स्टाइल है।'' एक ने लिखा, ''इस गाने को वायरल करने वाला असली हकदार वह बच्चा है बाकी सब फ्रॉड है।'' एक ने लिखा, ''गाने का कॉपीराइट आएगा।'' एक ने लिखा, ''इसकी आवाज अजीब है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











