..................... Krrish 4- ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर आई तगड़ी अपडेट Krrish 4 update on Hrithik Roshan's birthday, the actor himself revealed about the film! - Hindi Filmibeat

Krrish 4- ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर आई तगड़ी अपडेट, अभिनेता ने खुद किया था फिल्म को लेकर खुलासा!

hrithik roshan, krrish 4

आज 10 जनवरी है और सुबह से ही सुपरस्टार ऋतिक रोशन के फैंस उनको जन्मदिन पर लगातार बधाई दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सुपरस्टार के लिए ये साल काफी शानदार रहने वाला है। लेकिन ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर एक खबर और सामने आ रही है जो कि फैंस को खुश कर देगी। पता चला है कि अभिनेता काफी जल्दी अपने सुपरहीरो वाले अवतार में वापस आने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म कृष 4 के बारे में जिसको लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल हाल ही में पिंकविला से बात करते हुए ऋतिक रोशन ने एक बड़ा ऐलान किया था कि, वो काफी जल्दी इस फिल्म के साथ वापसी करेंगे। उन्होने कहा था,

"मेरा ये मानना है कि इसको लेकर हम सभी को प्रार्थना करना चाहिए क्योंकि इस फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है, हम लोग एक टेक्निकल प्रॉबलम का सामना कर रहे हैं। ऐसी कोशिश और उम्मीद है कि काफी जल्दी इसको सही कर लिया जाएगा।''

इसके बाद से ऋतिक रोशन के फैंस इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा अभिनेता ने ये भी कहा था कि वो सिद्धार्थ आनंद के साथ वॉर 2 को लेकर भी बातचीत में हैं। कृष 4 को लेकर इसलिए भी चर्चा है क्योंकि इस फिल्म में जादू वापस आने वाला है और इसको लेकर खुद ऋतिक रोशन ने हिंट दिया था और फैंस की बेचैनी को बढ़ा दिया था।

वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन इस वक्त फिल्म फाइटर को लेकर बिजी हैं जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। ऋतिक रोशन की इस फिल्म में चौकाने वाले एक्शन सीन्स होंगे जो कि शायद ही आपने पहले किसी बॉलीवुड फिल्म में देखे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X