कृष 4 को लेकर बड़ी खबर आई सामने- ऋतिक रोशन इस महीने से शुरु करेंगे फिल्म की शूटिंग?
वॉर के बाद लगातार इस बात को लेकर चर्चा थी कि सुपरस्टा ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 के साथ कब धमाका करने आ रहे हैं। लेकिन साथ ही इसको लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे थे और कहा जा रहा था कि ऋतिक इस फिल्म के साथ शायद ही कभी वापस आएं क्योंकि काफी समय से राकेश रोशन बीमार थे। लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि ऋतिक रोशन के फैंस को खुश करने के लिए काफी है।
ॉखबर है कि जल्द ही इस फिल्म को लेकर एक बड़ा धमाका होने वाला है और ऋतिक रोशन के फैंस खुशी से के मारे पागल होने वाले हैं। इंतजार खत्म हुआ और पता चला है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल यानि जनवरी के महीने से शुरु होने वाली है। इस बात को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है। हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है लेकिन काफी जल्द इसका ऐलान ऋतिक रोशन के द्वारा किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications