Krrish 4: ऋतिक रोशन की कृष 4 को लेकर बड़ा खुलासा, राकेश रोशन नहीं, ये संभालेंगे डायरेक्टर की सीट!

Hrithik Roshan's Krrish 4: ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में कृष 4 सबसे ऊपर दौड़ रही है। 2021 में ऋतिक ने फिल्म की 15वीं सालगिरह पर आधिकारिक तौर पर 'कृष 4' की घोषणा की थी। तबसे ही फिल्म से जुड़ी खबरें और तमाम अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इससे जुड़ी अब एक ताजा अपडेट फैंस को हैरान कर रही है।
ऐसी कई रिपोर्ट्स चल रही हैं कि ऋतिक रोशन जल्द ही कृष 4 में सुपरहीरो कृष के रूप में वापस आ सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ऋतिक अयान मुखर्जी के साथ वॉर 2 की शूटिंग पूरी कर लेंगे, उसके बाद ही कृष 4 फ्लोर पर आएगी। इतना ही बल्कि खबरें हैं कि कृष 4 राकेश रोशन नहीं, बल्कि अग्निपथ के निर्देशक करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित की जाएगी। हालांकि, फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
करण मल्होत्रा करेंगे डायरेक्ट
करण मल्होत्रा के साथ ऋतिक रोशन के 'अग्निपथ' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक और राकेश रोशन की जोड़ी ने कथित तौर पर इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए करण को निर्देशक के रूप में चुना है, क्योंकि उनका मानना है कि वह एक विश्व स्तरीय प्रोडक्ट दे सकते हैं।
बेसिक प्लॉट है तैयार
बताया जा रहा है कि राकेश ने इस फिल्म का बेसिक प्लॉट तय कर लिया है और अब वह करण के साथ इसके विजुअल्स पर काम करने की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ऋतिक की 'फाइटर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी बतौर निर्माता इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं। फिल्म फिलहाल अपने स्क्रिप्टिंग चरण में है।
म्यूजिक निभाएगा बड़ी भूमिका
कोई शक नहीं कि प्रशंसक अपने सुपर हीरो की वापसी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। पिछले दिनों राकेश रोशन ने हिंट दिया है कि संगीत उनकी फिल्म में एक बड़ी भूमिका निभाएगा।उन्होंने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए बताया था कि फिलहाल फिल्म के म्यूजिक पर काम शुरू हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications












