कृष 3: होगी रितिक की हैट्रिक या विवेक को मिलेगा मुकाम
आने वाली फिल्म 'कृष 3' ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस सीरीज की पहली दोनों फिल्मों ने इतिहास रचा था। फिल्म के गानों को लोग आज भी गुनगुनाते हैं तो वहीं बॉलीवुड का शुद्द देसी सुपर हीरो और कोई नहीं कृष यानी रितिक रोशन ही है।
फिल्म में इस बार कंगना रनाउत भी सुपरवोमेन बनी हैं तो वहीं सेक्सी प्रियंका चोपड़ा का भी फिल्म में डबल रोल है जो कि फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता और जिज्ञासाओं को बढ़ाता है।
तो वहीं फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण किरदार काल है जिसका सस्पेंस बरकरार है इसलिए प्रमोशनल इवेंट में इस रोल को निभाने वाले विवेक ओबराय भी गायब है हालांकि उनके करियर के लिए यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है, विवेक को पूरी उम्मीद है कि जो पिछली फिल्मों में उनकी हीरोगिरी नहीं कर पायी वह काम इस फिल्म का विलेन काल कर देगा। इसलिए भी यह फिल्म लोगों के लिए जिज्ञासा का केन्द्र बनी हुई है।
हालांकि इस बार की फिल्म में संगीत थोड़ा कमजोर दिख रहा है जिसे कि राजेश रोशन ने ही दिया है लेकिन ना जाने क्यों अभी तक फिल्म कृष 3 के गानों ने वह समां नहीं बांधा है जो कि पिछली दोनों सीरीज ( कोई मिल गया और कृष) के गानों ने किया था लेकिन फिल्म रितिक और उनके पापा राकेश रोशन की है जिनकी फिल्मों का इंतजार लोग हमेशा से किया करते हैं।
देखते हैं कि इस फिल्म के जरिये रितिक की हैट्रिक होती है या नहीं और विवेक ओबरॉय को अपना खोया मुकाम मिलता है कि नहीं। इन सारी बातों का पता चलेगा 1 नवंबर को जब सिल्वर स्क्रीन पर 'कृष 3' प्रकट होगा।
एक नजर नीचे की स्लाइडों पर..


Click it and Unblock the Notifications











