'क्रिश 3' में काम करने में पूर्जा-पूर्जा हिल गया: कंगना रनाउत
जिसके बारे में खुद कंगना का कहना है कि यह रोल करना उनके लिए बहुत मुश्किल था। फिल्म में रितिक रोशन ट्रिपल रोल में हैं तो वहीं पहली बार आपको सुपरहीरो की फिल्म में कंगना रनाउत सुपरवोमेन के रूप में दिखायी पड़ेंगी। जिसके लिए उन्होंने चार किलो वजन कम किया है।
कंगना ने फिल्म के प्रमोशन इवेंट में कहा कि इस रोल को करने के लिए उन्हें फिजकली काफी मेहनत करनी पड़ी। कंगना ने फिल्म में सारे एक्शन सीन खुद किये हैं। कंगना ने खुद कहा कि वैसे मारधाड़ के दृश्य वास्तविक नहीं थे, लेकिन यह बेहद कठिन था और एक सामान्य इंसान यह सब नहीं कर सकता है।" उन्होंने कहा, "मारधाड़ वाले दृश्यों के निर्देशन के लिए चीन से निर्देशक बुलाया गया था और मारधाड़ वाले दृश्य तो काफी मुश्किल थे। जो भी हो मुझे इस फिल्म के लिए काफी कुछ नया सीखना पड़ा। मेरे हिसाब से 'क्रिश 3' में मेरी भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण रही।" इस फिल्म में काम करने पर मेरे शरीर का पूर्जा-पूर्जा हिल गया।
आपको बता दें कि एक्शन और ग्राफिक्स के कमाल वाली फिल्म कृष 3, दिवाली से दो दिन पहले यानी कि धनतरेस पर रिलीज होने जा रही है। जिसमें की लीड रोल रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा कर रहे हैं। तो वहीं लंबे अऱसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में खलनायक के रोल में दिखायी देंगे। देखना दिलचस्प होगा कि अपने ट्रेलर की तरह फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर धूम मचाती है कि नहीं? इसमें कोई शक नहीं कि राकेश रोशन ने फिल्म को पूरी तरह से मनोरंजन और सुपर हीरो के लिए बनाने में हर चीज का सावधानी पूर्वक ध्यान रखा है। फिल्म में संगीत राजेश रोशन का है।


Click it and Unblock the Notifications












