कृष 3 को कंगना की वजह से देखना चाहते हैं लोग!
कृष 3 का ट्रेलर आउट हो चुका है और लोगों को इस ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म से उम्मीदें और भी बढ़ गयी हैं। सभी जल्द से जल्द फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सबसे ज्यादा उम्मीदें कंगना रानावत के किरदार से ही हैं। कंगना रानावत ने कृष 3 में एक सुपर वु्मेन का किरदार निभाया है और उसके किरदार का नाम है काया। कंगना रानावत का किरदार आधा इंसान और आधा जानवर है। इस किरदार को निभाने के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है। इस किरदार के लिए जो ड्रेस डिजाइन की गयी थी वो बहुत ही तंग और लेटेक्स रबड़ की बनी थी। इस ड्रेस को पहनकर शूटिंग करने में कंगना को काफी मुश्किलें हुईं लेकिन कंगना ने सभी मुश्किलों के साथ इस किरदार को निभाया।
खुद ड्रेस डिजाइनर गेविन ने कहा कि कंगना रानावत ने जो सूट पहना है उसे पहनकर शूटिंग करना बहुत ही मुश्किल टास्क था क्योंकि ये ड्रेस बॉडी से चिपकी रहती थी और रबड़ से बनी होने की वजह से काफी गर्म भी करती थी। लेकिन इसके बावजूद कंगना ने इस ड्रेस को पहनकर शूटिंग की और सभी को हैरान कर दिया। कंगना के लिए ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण थी क्योंकि इस फिल्म से कंगना रानावत के करियर को भी अच्छा ब्रेक मिलेगा। इसलिए कंगना ने अपने किरदार को निभाने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी।
और यूं लग रहा है कि कंगना की ये मेहनत रंग भी लाई क्योंकि जिसने भी कृष 3 का ट्रेलर देखा है सभी को कंगना बेहतरीन लगी हैं। कंगना रानावत ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा इस तरह का रोल शायद ही किसी ने निभाया हो। यह रोल मेरे लिए बहुत ही चैलेजिंग था क्योंकि इस रोल के लिए हमने काफी मेहनत की है और सुपरवुमन दिखने के लिए हर संभव कोशिश की है। कृष 3 के ट्रेलर के बाद जो सराहना मिली है वो मरे लिए काफी मायने रखताी है।


Click it and Unblock the Notifications











