..................... Vivek Oberoi was the first choice for Krrish 3 - Hindi Filmibeat

कृष 3 के लिए विवेक ही थे रितिक की पहली पसंद

रितिक रौशन की फिल्म कृष 3 का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है। खबर के अनुसार रितिक रौशन ने पहले ही कृष 3 में विलेन के किरदार के लिए एक्टर को सेलेक्ट कर लिया था। कृष 3 के हीरो में तो चेंजेस होने नहीं थे लेकिन फिल्म के विलेन के लिए जरुर रितिक थोड़ा चिंतित थे आखिकार उन्होंने अपनी फिल्म के लिए विवेक ओबरॉय को ही चुन लिया और फिल्म को साइन करते वक्त शायद विवेक को भी लगा होगा कि इस फिल्म से उनकी डूबती नैया को तोड़ा सहारा मिल जाएगा।

लेकिन कृष 3 के फर्स्ट लुक को देखकर लोग थोड़ा निराश जरुर हुए। रितिक रौशन हर बार की तरह ही एकदम फिट और बेहतरीन दिखे हैं साथ ही फिल्म में कंगना रानावत भी काफी अच्छी नज़र आ रही हैं। कंगना की एक्टिंग की झलक ने लोगों को काफी इंप्रेस भी किया है। कंगना रानावत ने फिल्म में एक गाना भी गाया है। विवेक ओबरॉय की तरह ही कंगना ने भी फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया है।

कृष 3 की रिलीज डेट को लेकर भी काफी सोच विचार चल रहा है। पहले फिल्म की रिलीज डेट 3 नवंबर थी लेकिन अब खबर आ रही हैं कि फिल्म दीवाली के अगले दिन रिलीज होने के बदले दीवाली के दिन ही रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X