..................... Krrish 3 twitter review - Hindi Filmibeat

कृश 3 अमेंजिंग है, रितिक इस बेस्ट सुपरहीरो- ट्विटर रिव्यू

Krrish 3 twitter review
रितिक रौशन की फिल्म कृष 3 लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोगों को कृष 3 में राकेश रौशन द्वारा यूज किये गये सभी स्पेशल इफेक्टस काफी भा रहे हैं। लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी कृष 3 की काफी तारीफ की है और रितिक ने तो लोगों पर जादू सा कर दिया है। रितिक रौशन को लोग इंडिया का सबसे बेस्ट सुपर हीरो कह रहे हैं। हालांकि रितिक रौशन बॉलीवुड के सबसे पहले सुपर हीरो भी हैं उसके बाद शाहरुख ने भी सुपर हीरो बनने की कोशिश की लेकिन दर्शकों को रितिक ही सुपर हीरो में बेस्ट लगते हैं। रितिक रौशन की फिल्म कृष 3 ने पहले ही दिन लगभग 22 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। हालांकि फिल्म के गाने लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहे हैं लेकिन फिल्म सभी को काफी अच्छी लगी है।

शांतनु का कहना है कि "कृष 3 की कहानी कुछ खास नहीं है। जैसी की इस सीरीज की पहले की दो फिल्मों की थी। लेकिन मुझे कृष 3 काफी पसंद आई साथ ही रोहित मेहरा का किरदार भी। रितिक रौशन ने कृष 3 में बेहतरीन एक्टिंग की है।" दिगंत शर्मा ने कहा "ये दीवाली कृष 3 फिल्म देखते हुए मनाएं। कृष 3 एक बेहतरीन फिल्म है और इस फिल्म में रितिक रौशन, प्रिंयका चोपड़ा, विवेक ऑबरॉय, कंगना रनौत जैसे बेहतरीन सितारे हैं।" प्रतीक शर्मा ने ट्वीट किया "आज कृष 3 देखी। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ये बॉलीवुड फिल्म है।"

रितिक रौशन और कृष के फैन्स यानी बच्चों को तो ये फिल्म इतनी भा रही है कि सुबह से लेकर रात तक के शो में सबसे ज्यादा तादाद बच्चों की नज़र आ रही है। बच्चों को कृष का आसमान में उड़ना और साथ ही इतने सुपर इफेक्टस के जरिये सुपर पावर दिखाना बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही बच्चों को कृष का मास्क और कृष की मर्चेंडाइस भी काफी पसंद आ रही है। कुल मिलाकर कृष 3 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होती नज़र आ रही है। और अभी तो पहला वीकेंड भी बाकी है जो कि तय करेगा कि कृष की रियल कमाई कितनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X