..................... Krrish 3 trailer getting positive comments from people - Hindi Filmibeat

कृष 3 राज करेगी बॉक्स ऑफिस पर

कृष 3 के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों में तो उत्साह जागा ही है साथ ही बॉलीवुड दिग्गजों को भी पूरी उम्मीद है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस मिलेगा। कृष 3 में रितिक रौशन और कंगना रानावत की एक्टिंग को देखकर सभी काफी उत्साहित हैं और साथ ही विवेक ओबरॉय को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है। हालांकि कृष के फर्स्ट लुक को देखकर लोगों को लगा कि विवेक ओबरॉय ने कहीं ना कहीं उन्हें निराश कर दिया है लेकिन अभी फिल्म के रिलीज होने में वक्त है और हो सकता है कि आगे रिलीज होने वाले प्रोमोस और ट्रेलर को देखने के बाद लोगों की सोच कुछ बदल जाए।

कृष 3 में विवेक ओबरॉय ने और कंगना रानावत ने निगेटिव किरदार निभाया है। कंगना रानावत ने तो फिल्म में गाना भी गाया है। कंगना की एक्टिगं ने तो लोगों को उतना नहीं इंप्रेस किया था जितना कंगना की सिगिंग ने लोगों को मोह लिया है। कृष 3 में रितिक रौशन ने एक बार फिर से काफी जोश और उत्साह के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक की है। कृष 3 फिल्म को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह है। क्योंकि इससे पहले इस सीरीज की तीनों फिल्में लोगों को पसंद आई हैं और खास तौर पर बच्चों की तो ये फेवरेट सीरीजी है।

Krrish 3 trailer getting positive comments from people

रितिक रौशन ने विवेक ओबरॉय को ही विलेन के किरदार में चुना क्योंकि उनके अनुसार विवेक ही इस किरदार को कर सकते थे। रितिक रौशन ने बताया कि वो विवेक के किरदार को भी खुद निभाना चाहते थे क्योंकि ये किरदार काफी पावरफुल है। कंगना रानावत ने अपनी सिंगिग से फिल्म के म्यूसिक डायरेक्टर राजेश रौशन को भी काफी इंप्रेस कर दिया है। अब देखना ये है कि उनकी सिंगिग उनके करियर को किस ऊंचाई तक लेकर जाती है। कृष फिल्म नंवंबर माह में दीपावली पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X