आज कल पांव जमीं पर नहीं पड़ते विवेक के...
अपनी औऱ अपनी फिल्म की कामयाबी से काफी खुश विवेक ओबरॉय ने कहा कि "अब मैं सातवें आसमान पर हूं। मैं बहुत खुश हूं।"अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर पाने में खुद को असमर्थ बताने में जुटे विवेक ओबरॉय ने कहा कि फिल्म में तीन सुपरहीरो हैं। उन्होंने कहा, 'कृष 3' में तीन सुपरहीरो हैं। पहला सुपरहीरो देश के पसंदीदा रितिक रोशन हैं।"
उन्होंने कहा, "दूसरा सुपरहीरो इस कहानी को पर्दे पर उतारने वाले रितिक के पिता राकेश रोशन हैं और तीसरा सुपरहीरो हमारे दर्शक हैं।" फिल्म के निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन की दिल से तारीफ करते हुए विवेक ने कहा कि मैं राकेश जी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे इस फिल्म के लायक समझा। काल का रोल मेरे लिए काफी चुनौती पूर्ण था, काल के लिए विवेक को समीक्षकों ने सौ में सौ नंबर दिये हैं।
गौरतलब है कि निर्देशक-निर्माता राकेश रोशन की 'कृष 3' साल 2003 में प्रदर्शित 'कोई. मिल गया' का तीसरा भाग है। एक नवंबर को प्रदर्शित हुई इस फिल्म में कंगना रनाउत और प्रियंका चोपड़ा ने भी अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications












