कृष 3 ना कंगना की है ना मेरी- प्रियंका चोपड़ा!
प्रियंका चोपड़ा और कंगना रानावत के बीच अनबन को लेकर काफी सारी खबरें आ रही हैं। हालांकि सालों पहले दोनों एक्ट्रेसेस एक साथ अनुराग बासु की फिल्म फैशन में काम कर चुकी हैं लेकिन उस समय भी दोनों एक्ट्रेसेस के बीच कई बार झगड़ों की खबरें आती रहती थीं। अब एक बार फिर से कृष 3 फिल्म में प्रियंका चोपडा़ और कंगना रानावत को एक साथ ला रहे हैं राकेश रौशन। शुरुआत में कंगना ने तो सीधी कृष 3 के लिए मना कर दिया था क्योंकि उन्हें ये लगा था कि प्रिंयका के होते हुए उनका किरदार प्रिंयका के किरदार से कम महत्वपूर्ण हो जाएगा और इस वजह से कंगना ने कृष 3 ना करने का फैसला किया। लेकिन राकेश रौशन जी ने स्क्रिप्ट लिखते समय ही इस किरदार के लिए कंगना को ही दिमाग में रखा था इसलिए उन्होंने कंगना के पास दोबारा जाकर उन्हें इस फिल्म के लिए मना ही लिया।
हाल ही में कृष 3 के इंटरव्यू के दौरान कंगना रानौत और प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू भी अलग अलग दिन रखे गये। अब इसके पीछे वजह क्या थी ये किसी को नहीं पता लेकिन प्रियंका के साथ इंटरव्यू के दौरान वनइँडिया की रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि कंगना ने उनकी वजह से फिल्म पहले मना कर दी थी इस बारे में उनका क्या कहना है। इसपर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा "मैं और कंगना बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया। उन्होंने बेहतरीन काम किया है उनके अलावा और किसी एक्ट्रेस के बारे में हम लोग सोच भी नहीं रहे थे। लेकिन सच तो ये है कि मेरा किरदार और कंगना का किरदार एकदम अलग है। कंगना को पहले ये लगा था कि मेरे किरदार के आगे उनका किरदार कम इंपोर्टेंट होगा लेकिन ऐसा नहीं है।"
प्रियंका ने आगे कहा "कृष 3 फिल्म ना तो मेरी और ना ही कंगना की। फिल्म का नाम है कृष और फिल्म के हीरो हैं रितिक रौशन जिनका नाम है कृष तो फिल्म तो उन्हीं की है लेकिन हम सभी का अपना अपना महत्वपूर्ण किरदार है। हम सभी इस फिल्म का हिस्सा हैं।" कुल मिलाकर कंगना और प्रियंका भले ही अलग अलग इंटरव्यू के दौरान एक दूसरे के साथ अपनी दोस्ती की बात करें लेकिन अभी तक दोनों साथ में नजर नहीं आई हैं। दोस्ती तो तभी कंफर्म होगी जब दोनों मिलकर साथ में कृष का प्रोशनन करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











