सुजैन को बहुत पसंद आई कृष 3- रितिक रौशन
रितिक ने कहा वो बहुत खुश हैं कि इंडिया के टेक्नीशियनों को इस फिल्म में चांस दिया गया अपनी कलाकारी दिखाने के लिए। कृष 3 को काफी सारी तारीफें भी मिल रही हैं। यानी कि ऑडियंस को कृष 3 काफी पंसद आ रही है। कुल मिलाकर कृष 3 में इंडियन टेक्नीशियनों को लेकर कृष की टीम ने कुछ गलत नहीं किया। रितिक से जब पूछा गया कि उनकी फिल्म कृष 3 उनके परिवार को कैसी लगी तो इसपर रितिक ने कहा परिवार वालों और दोस्तों को कभी आपका काम खराब लगता है क्या। जाहिर है कि उन्हें फिल्म अच्छी ही लगी। सुजैन के बारे में पूछने पर रितिक ने कहा सुजैन को फिल्म बहुत अच्छी लगी वो काफी खुश थीं उन्होंने कहा कि कृष 3 रितिक की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है।
रितिक रौशन ने बताया कि कृष 3 के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी। क्योंकि कृष फिल्म में उन्होने बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाया है और एक साथ दोनों किरदारों को निभाने में उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। इसी दौरान रितिक के दिमाग का ऑपरेशन भी हुआ था जिसकी वजह से उन्हें काफी समय तक रेस्ट भी करना पड़ा था और उस वजह से वो अपनी फिजीक पर ध्यान नहीं दे पाए थे। जैसी फिजीक उन्हें कृष के लिए चाहिए थी वो बनाने में भी उन्हें काफी वक्त लेना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications
