कृष 3 के लिए सुबह 6 बजे उठकर भी शूट किया रितिक ने!

बॉलीवुड के पहले सुपर हीरो रितिक रौशन ने कृष 3 के लिए जमकर मेहनत की है। राकेश रौशन के अनुसार रितिक रौशन को वो सुबह 6 बजे भी उठकर शूटिंग करने जाते थे। साथ ही इंटरेस्टिंग बात ये है कृष की अधिकर शूटिंग मुंबई शहर में ही की गयी है जिसके पीछे राकेश रौशन की सोच ये थी कि लोगों को वो दिखाना चाहते थे कि कृष अपने ही शहर को बचाएगा विदेश को नहीं। यानी कि ये अपना लोकल सुपर हीरो है। ना कि फॉरेनर। राकेश रौशन ने इंटरव्यू के दौरान ये पूछने पर कि कृष 3 के एक्शन सीक्वेंस मुंबई शहर में करने के पीछे उनकी क्या सोच थी इसपर उन्होंने ये बात कही कि उन्हें लोगों से इस सुपर हीरो को कनेक्ट करना था तो अपना शहर देखकर लोग खुद को भी कनेक्ट कर सकेंगे।

राकेश रौशन ने कहा कि अपने बेटे के साथ शूट करते हुए उन्हें काफी कंफरटेबल लगता है क्योंकि वो अपने बेटे को कह सकते हैं कि सुबह 6 बजे उठकर शूट पर आ जाना या फिर देर रात तक शूट करना। या फिर बार बार रीटेक भी कराना। यहां तक कि रितिक के साथ काम करते करते राकेश रौशन को ये लगने लगा कि अब वो किसी और एक्टर के साथ शायद इतना कंफरटेबल ना हो पाएं। अब तो उनके लिए किसी और एक्टर के साथ फिल्म करने के बारे में सोचना भी काफी अजीब लगता है। रितिक रौशन के अलावा अब वो किसी और के साथ काम करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं और ना ही भविष्य में सोचेंगे।

कृष फिल्म अगले महीने दीवाली पर रिलीज हो रही है और फिल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। खासतौर पर बच्चों में तो कृष को लेकर काफी उत्सुकता है और सभी ने पहले से ही प्लान कर लिया है कि दीवाली पर कृष फिल्म ही देखनी है। रितिक रौशन ने भी कृष के लिए काफी मेहनत की है और अब जल्द ही उन्हें उनकी मेहनत का फल भी मिलने वाला है। देखना ये है कि रितिक रौशन की मेहनत के बदले उन्हें कितना बिजनेस मिलता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X