Be Ready: इस बार दिवाली पर आयेगा कृष 3 पटाखा..
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक कृष 3 की रिलीज डेट फिक्स हो गयी है। फिल्म दिवाली के दूसरे दिन यानी कि 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है इस बात की घोषणा निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने फिल्म कृष 3 के ट्रेलर लांचिग के मौके पर की। आम तौर पर दिवाली के दूसरे दिन छुट्टी का दिन होता है, इसी के मद्देनजर रोशन ने यह फैसला लिया कि वह दिवाली के दूसरे दिन अपनी फिल्म रिलीज करेंगे हालांकि 4 नवंबर को शुक्रवार नहीं बल्कि सोमवार है।
वैसे भी राकेश रोशन उन लोगों में से हैं जो कि मौके और घड़ी को ध्यान में रखकर फिल्म रिलीज करते हैं, इसलिए इस बार भी उन्होंने अपनी फिल्म के लिए शुक्रवार नहीं बल्कि सोमवार को चुना है।
फिल्म का पोस्टर रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के ट्रेलर लांचिंग पर हुआ था। राकेश रोशन को पूरी उम्मीद है कि फिल्म कृष 3 लोगों को जरूर पसंद आयेगी।
फिल्म में रितिक रोशन डबल रोल में हैं। एक रोल में वो 60-70 साल के बुजुर्ग पिता बने हैं तो दूसरे में 23-24 साल के यंग बेटे। फिल्म में एक बार फिर से रितिक के अपोजिट प्रियंका चोपडा है जो कि कृष में भी थी और पिछले साल अग्निपथ में भी रितिक के साथ नजर आयी थीं।
आईये डालते हैं एक नजर कृष 3 की तस्वीरों पर


Click it and Unblock the Notifications