कृष 3 का चेहरा हू मैं लेकिन असली सुपर हीरो हैं पापा- रितिक रौशन

कृष सीरीज के हीरो भले ही रितिक रौशन हों और लोग रितिक को ही कृष की सफलता का श्रेय देते हों लेकिन रितिक रौशन अपने पापा यानी राकेश रौशन जी को इस सीरीज के रियल हीरो मानते हैं। रितिक रौशन का कहना है कि अगर उनके पापा यानी राकेश रौशन नहीं होते तो कभी भी बॉलीवुड में सुपर हीरो की एंट्री नहीं होती। कृष सीरीज की तीसरी फिल्म कृष 3 अगर महीने 1 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर जितना उत्साहित रितिक रौशन हैं उतना ही उनके फैन्स भी हैं। बच्चों को बेसब्री से कृष 3 के रिलीज होने का इंतजार है और हो भी क्यों ना आखिर कृष उतना फेवरेट सुपर हीरो जो है।

रितिक रौशन और उनके पिता राकेश रौशन ने तो कृष फिल्म के एनिमेटेड टॉयस, मर्चेंडाइस और एक्सेसरीज भी लॉंच किये हैं। इन सभी टॉयस की कीमत राकेश रौशन ने कम ही रखी है ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इन टॉयस से खेल सके। रितिक रौशन ने कृष के हर एक इवेंट के दौरान अपने बचपने के किस्से सुनाए और साथ ही अपने सुपर हीरो को लेकर इमेजिनेशन्स को भी शेयर किया। रितिक रौशन ने ये भी कहा कि कृष फिल्म को करने के बाद मुझे ये महसूस होता है कि मेरे बच्चे भी मुझे सुपर हीरो समझने लगे हैं। वैसे तो हर एक पिता अपने बच्चों के लिए हीरो होता है लेकिन कृष फिल्म के जरिये मुझे सभी बच्चों का सुपर हीरो बनने का मौका मिला है।

रितिक ने कहा कि लेकिन मेरे पिता रियल में सुपर हीरो हैं। मैं तो सिर्फ कृष का चेहरा हूं। लेकिन इस चेहरे को बनाने वाले तो पापा राकेश रौशन हैं। रितिक ने बताया कि जब वो छोटे थे तब पापा स्ट्रगल कर रहे थे। पापा बिजी रहते थे और हम ज्यादा मंहगे खिलोने नहीं खरीद पाते थे। इसलिए मैं अपनी पेंसिल को ही सुपर हीरो समझता था और उससे खेलता था। इसलिए हमने कृष के खिलौनों को सस्ता रखा है ताकि बच्चे इन्हे खरीद सकें और खेल सकें। आज बच्चों के पास कई सारे ऑप्शन हैं और मैं अपने बच्चों को भी हर एक चीज देने की कोशिश करता हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X