कृष 3 ने पहले दिन कमाए 20 करोड़, नहीं तोड़ा कोई रिकॉर्ड!

रितिक रौशन की फिल्म कृष 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन फिल्म कोई भी रिकॉर्ड तोड़ पाने में असफल रही। कृष 3 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20 करोड़ तक की कमाई की है। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स को यकीन था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और साथ ही शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। साथ ही रितिक रौशन की फिल्म अग्निपथ जिसने पहले ही दिन लगभग 23 करोड़ की कमाई की थी का रिकॉर्ड तोड़ने की बात भी कही जा रही थी। लेकिन कृष 3 के पहले दिन की कमाई की डीटेल्स ने इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। कृष 3 इनमें से किसी भी रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकामयाब रही।

फिल्हाल कृष 3 का पहला वीकेंड अभी बाकी है और उम्मीद है कि इन दो दिनों में कृष 3 के कलेक्शन में काफी बढ़ोतरी होगी। कृष की रिलीज के पहले दिन ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने ट्वीट किया था मल्टीप्लेक्सेस में कृष 3 के ओपनिंग शो की लगभग 85 प्रतिशत टिकट बिक चुकी हैं। कहीं कहीं पर तो 100 प्रतिशत भी। सिंगल स्क्रीन्स की तो 100 प्रतिशत टिकट बिक चुकी हैं। ये बेहतरीन शुरुआत है। कोमल नाथा ने ट्वीट किया था दीवाली से पहले का समय हमेशा से ही इंडस्ट्री के लिए काफी निराशाजनक रहा है। लेकिन कृष 3 जैसी बेहतरीन फिल्म लोगों की ये सोच बदल सकती है।

रितिक रौशन की फिल्म अग्निपथ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 23 करोड़ रुपये कमाए थे। साथ ही चेन्नई एक्सप्रेस ने पहले दिन लगभग 33.12 करोड़ रुपये कमाए जो कि अभी तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट का कहना था कि कृष 3 जो कि एक साथ 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है आसानी से इन रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी। लेकिन कृष 3 ने पहले दिन 20 करोड़ तक की कमाई करके ट्रेड एक्सपर्ट की सभी भविष्यवाणियों को झूठा साबित कर दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X