'कृष 3' के करोड़ो की कमाई में कंगना का बड़ा हाथ

आज चारों ओर रितिक रोशन की फिल्म'कृष 3' के करोड़ो की कमाई की बात हो रही है।हर कोई रितिक और विवेक ओबरॉय की तारीफ कर रहा है लेकिन फिल्म के अहम पहलू की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है और वो है फिल्म की सुपरवोमेन कंगना रनाउत का जिन्होंने अपने सधे अभिनय और कलाकारी से फिल्म की लीड हिरोईन प्रियंका चोपड़ा को मात दे दिया है।

कंगना ने साबित कर दिया कि चाहे किरदार सकारात्मक हो या नकारात्मक.. वह हर फार्मेट में फिट है। इसी कारण फिल्मी गलियारों में कंगना की तारीफ हो रही है और समीक्षकों ने भी कंगना को फिल्म में प्रियंका पर भारी बताया है।

फिल्म में प्रियंका का काम बहुत अच्छा है और ज्यादा है लेकिन कंगना का काम निगेटिव और छोटा होने के बावजूद लोगों के दिलो-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ गया और कंगना ने साबित कर दिया कि अगर आपके पास प्रतिभा है तो आप अपने छोटे से किरदार को भी मजबूत बना सकते हैं।

हालांकि कंगना-प्रियंका का इस फिल्म में तुलना करना बेमानी है लेकिन फिर भी जब पर्दे पर दो अभिनेत्रियां साथ में काम करती हैं तो उनकी तुलना होना लाजिमी ही होता है फिलहाल कंगना-प्रियंका के रोल और किरदार फिल्म कृष 3 में बेहद अलग-अलग हैं लेकिन फिर भी कहने में जरा भी परहेज नहीं होना चाहिए कि कृष 3 की करोड़ों की कमाई में कंगना का भी बहुत बड़ा हाथ है और वह फिल्म में प्रियंका के आगे ज्यादा अच्छी लगी हैं।

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X