रिलीज से पहले हिट: कृष एक सोच है, जिसे कोई काल नहीं मार सकता
जो कि किसी भी फिल्म के लिए एक बहुत बड़ी बात है। इससे पहले जब फिल्म का प्रोमो रिलीज किया गया तो उसने भी इंटरनेट पर धूम मचा दिया था। आपको जानकर हैरत होगी कि इस फिल्म का ट्रेलर जो कि 5 अगस्त को रिलीज किया गया था, को मात्र 10 दिन में तक यूटयूब पर लगभग 1 करोड़ 35 लाख लोगों ने देख लिया था जो कि अपने आप में अनोखी और बड़ी बात है, दूसरे शब्दों में कहे तो यूट्यूब पर फिल्म का पहला लुक सुपरहिट हो गया था।
आपको बता दें कि एक्शन और ग्राफिक्स के कमाल वाली फिल्म कृष 3, दिवाली से दो दिन पहले यानी कि धनतरेस पर रिलीज होने जा रही है। जिसमें की लीड रोल रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा कर रहे हैं। तो वहीं लंबे अऱसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में खलनायक के रोल में दिखायी देंगे।
फिल्म में रितिक रोशन ट्रिपल रोल में हैं जो कि अपने आप में एक अनोखी बात है। तो वहीं पहली बार आपको सुपरहीरो की फिल्म में कंगना रनाउत सुपरवोमेन के रूप में दिखायी पड़ेंगी। जिसके लिए उन्होंने चार किलो वजन कम किया है। देखना दिलचस्प होगा कि अपने ट्रेलर की तरह फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर धूम मचाती है कि नहीं? इसमें कोई शक नहीं कि राकेश रोशन ने फिल्म को पूरी तरह से मनोरंजन और सुपर हीरो के लिए बनाने में हर चीज का सावधानी पूर्वक ध्यान रखा है। फिल्म में संगीत राजेश रोशन का है।


Click it and Unblock the Notifications












