राकेश रोशन की 'कृष 3' ने तोड़े कमाई के सारे रिकार्ड, कमाए 150 करोड़
1 नवंबर को रिलीज हुई राकेश रोशन निर्देशित फिल्म 'कृष 3' ने दिवाली पर रिलीज सारी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ डाले हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि 'कृष 3' ने मात्र पांच दिन में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जो अब तक की किसी भी फिल्म से आगे हैं। 'कृष 3' ने बड़ी ही आसानी से शाहरूख खान की फिल्म ' चेन्नई एक्सप्रेस' को भी पीछे छोड़ दिया है औऱ तेजी से यह 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर अग्रसर है।
'कृष 3' की ताबड़तोड़ कमाई से सिनेमाघरों के मालिकों में खुशी की लहर है। फिल्म की पूरी टीम इस सफलता से काफी खुश है। गौरतलब है कि निर्देशक-निर्माता राकेश रोशन की 'कृष 3' साल 2003 में प्रदर्शित 'कोई. मिल गया' का तीसरा भाग है। एक नवंबर को प्रदर्शित हुई इस फिल्म में कंगना रनाउत,विवेक ओबरॉय और प्रियंका चोपड़ा ने भी अभिनय किया है।
फिल्म की सफलता से खुश अभिनेता विवेक ओबरॉय ने कहा कि फिल्म में तीन सुपरहीरो हैं। उन्होंने कहा, 'कृष 3' में तीन सुपरहीरो हैं। पहला सुपरहीरो देश के पसंदीदा रितिक रोशन हैं।"
उन्होंने कहा, "दूसरा सुपरहीरो इस कहानी को पर्दे पर उतारने वाले रितिक के पिता राकेश रोशन हैं और तीसरा सुपरहीरो हमारे दर्शक हैं।"फिल्म के लिए विवेक ओबरॉय के अभिनय की भी जबरदस्त तारीफ हो रही है।
More from Filmibeat
krissh 3 review hrithik roshan priyanka chopra kangna ranaut vivek oberoi कृष 3 समीक्षा रितिक रोशन प्रियंका चोपड़ा कंगना रनाउत विवेक ओबरॉय


Click it and Unblock the Notifications












