'कृष 3' की सफलता से खुश रोशन, ओबरॉय और बाजार

लंबे समय के बाद राकेश रोशन की फिल्म 'कृष 3' ने इतिहास रचा है। साल 2010 की फ्लॉप फिल्म काइट्स के दर्द को 'कृष 3' की सफलता ने पूरी तरह से भर दिया है। फिल्म का हर कलाकार फिल्म की कामयाबी से बहुत ज्यादा खुश है।

वही फिल्मी मार्केट में भी खुशी की लहर है। फिल्म की समझ रखने वालों ने कहा कि चेन्नई एक्सप्रेस के बाद जो सूखा फिल्मी बाजार में पड़ा था उसे 'कृष 3' की कमाई वाली बरसात ने सुधार दिया है। निसंदेह 'कृष 3' को बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद कर रहे हैं जो कि फिल्म की कामयाबी का एक बड़ा कारण है।

गौरतलब है कि 'कृष 3' ने अपनी रिलीज के 6 दिन के अंदर ही 150 करोड़ कमा लिये हैं। फिल्म ने रोशन को ही खुश नहीं किया बल्कि लंबे अरसे से सफलता को तरस रहे फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय को भी फिल्म ने जीवनदान दिया है तो वहीं कंगना ने एक बार फिर से अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है।

मालूम हो कि निर्देशक-निर्माता राकेश रोशन की 'कृष 3' साल 2003 में प्रदर्शित 'कोई. मिल गया' का तीसरा भाग है। एक नवंबर को प्रदर्शित हुई इस फिल्म में कंगना रनाउत,और प्रियंका चोपड़ा ने भी अभिनय किया है।

'कृष 3' ने बड़ी ही आसानी से शाहरूख खान की फिल्म ' चेन्नई एक्सप्रेस' को भी पीछे छोड़ दिया है औऱ तेजी से यह 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर अग्रसर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X