कृष 3 ने तोड़ा सिंगल डे कलेक्शन रिकॉर्ड, खान पीछे रौशन आगे!
कृष 3 ने शाहरुख खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड भी तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि रितिक रौशन का जादू इस साल शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ देगा और इस साल सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म कृष 3 बन जाएगी। कृष 3 ने सोमवार को पूरे 35.91 करोड़ की कमाई की। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन था 25.5 करोड़, शनिवार को 23 करोड़ और रविवार को 24.3 करोड़। ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाथा ने लिखा है कृष 3 ने दीवाली फेस्टविल को और भी रौशन कर दिया। सोमवार को 35.91 करोड़ का सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाकर फिल्म ने रौशन फैमिली को दीवाली का सबसे बड़ा गिफ्ट दिया है।
शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस ने चार दिनों में 100 करोड़ पार करके रिकॉर्ड बनाया था। गुरुवार को पेड प्रिव्यूज के कलेक्शन को मिलाकर चेन्नई एक्सप्रेस ने तीन दिनों में ही कुल 100.42 करोड़ की कमाई की थी और तीन दिनों में ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब कृष 3 दूसरी फिल्म है जिसने इतनी जल्दी 100 करोड़ पार कर लिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications












