कृष 3 ने सच में तोड़ दिया चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड!
कृष 3 फिल्म ने चेन्नई एक्सप्रेस के सबसे ज्यादा कमाई के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है और अब कृष 3 बॉलीवुड की इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गयी है। ये तो है प्रोडक्स हाउस की तरफ से रिलीज की गयी खबर। लेकिन इसके बावजूद बॉलीवुड ट्रेड एक्सपर्स्ट्स की तरफ से कहा जा रहा है कि ये खबर गलत है। असल में कृष 3 ने चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है। रितिक रौशन के पिता राकेश रौशन ने ही ये खबर न्यूज एंजेंसी को दी है कि उनकी फिल्म कृष 3 ने शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि कृष 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बढ़ा कर बताया जा रहा है।
फिल्हाल अभी तक के आंकड़ों के अनुसार राकेश राकेश रौशन के निर्देशन में बनी फिल्म रितिक रौशन, प्रिंयका चोपड़ा, कंगना रनौत और विवेक ऑबरॉय अभिनीत फिल्म कृष 3 ने रिलीज होने के 17 दिनों के अंदर ही कुल 235.22 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस इससे पहले इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 227.13 करोड़ की कमाई करके साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी। फिल्हाल अगर हम राकेश रौशन जी द्वारा दिये गये आंकड़ों पर जाएं तो कृष 3 ने बड़ी ही आसानी से चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
लेकिन वहीं कुछ ट्रेड एक्सपर्स्ट्स के आंकड़ों के अनुसार कृष 3 के आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है। और फिल्म ने अभी तक 183 करोड़ से ज्यादा की कमाई नहीं की है। अब सच क्या है ये तो निर्माण कंपनी ही जाने लेकिन अगर फिल्म ने इतनी बेहतरीन कमाई की है तब तो इस साल के सुपर हीरो और सुपर हिट हीरो दोनों ही रितिक रौशन ही बन जाते हैं। रितिक रौशन और उनके पूरे परिवार को इसके लिए ढेर सारी बधाई।


Click it and Unblock the Notifications











