विवेक पहुंचे राकेश रोशन की शरण में, बनें कृष 2 के खलनायक

इसी जादू से प्रभावित होकर एक और कलाकार राकेश रोशन की शरण में आया है और वो है बॉलीवुड के नायाब लेकिन फ्लाप कलाकार विवेक ओबरॉय जिनके सितारे पिछले काफी समय से गर्दिश में हैं। खबर आ रही है कि निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म कृष के दूसरे संस्करण में नकारात्मक किरदार के लिए विवेक को चुन लिया गया है।
पहले खबर आ रही थी कि इस रोल के लिए पहले शाहरुख खान को लिया जायेगा। आखिर में विवेक को चुना गया। किरदार के बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। फिल्म की कहानी तैयार हो चुकी है। कृष 2 की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है। क्या पता यह फिल्म विवेक के डूबते करियर की नैया पार ही लगा दे।
एक हिट फिल्म को तरस रहे विवेक फिलहाल तो राकेश-रोशन की छत्र-छाया में पहुंच कर अपने भावी सफलता के सपने देख रहे होंगे लेकिन यहां आपको बता दें कि पिछला साल जादूगर राकेश रोशन के लिए भी बहुत बेकार रहा, उनकी महात्वाकांधी फिल्म काइट्स ने बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांगा। रितिक की भी फिल्मे कोई करिश्मा नहीं कर पायी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विवेक और राकेश के सितारें साथ मिलकर क्या करते हैं, क्योंकि दोनों ही ग्रुप को एक अदद हिट की तलाश है।


Click it and Unblock the Notifications











