सलमान खान के खिलाफ केआरके नहीं बना सकेंगे कोई वीडियो, कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
सुपरस्टार सलमान खान ने कुछ समय पहले केआरके के खिलाफ मानहानि का केस किया था और इसको लेकर लगातार सुनवाई चल रही थी। गौरतलब है कि केआरके ने राधे के रिव्यू के दौरान सलमान खान पर अभद्र टिप्पणी की थी और कई बेबुनियाद आरोप लगाए थे। इसके बाद सलमान खान की टीम ने उनको कोर्ट में खड़ा किया था। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो सलमान खान के लिए काफी राहत वाली है।
पता चला है कि केआरके अब सलमान खान के खिलाफ कुछ नहीं बोल पाएंगे क्योंकि कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी है। बुधवार को सलमान खान द्वारा केआरके पर किए गए मानहानि मामले की सुनवाई हुई थी।

कोर्ट ने कहा है कि केआरके अब प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष वीडियो नहीं बना सकेंगे। जज सीवी मराठे ने इसके अलावा कई बातें कही हैँ। उन्होने कहा कि.. 'इंसान के लिए इज्जत केवल जीने का मंत्र है बल्कि जीवन का सबसे शुद्ध खजाना है।

कीमती इत्र
मराठे ने इसको जिंदगी का सबसे कीमती इत्र बताया है। हर व्यक्ति अपने नाम से जाना जाता है। इसको लेकर किसी को अधिकार नहीं है कि टिप्पणी कर सके।'

नोकझोंक देखने को मिली थी
ये खबर लगातार चर्चा में है और केआरके की तरफ से रिएक्शन का इंतजार है। हाल ही में केआरके और मीका सिंह के बीच भी नोकझोंक देखने को मिली थी और मीका सिंह ने एक कुत्ता सॉन्ग बनाया था।

टाइगर 3
सलमान खान की बात करें तो इस समय वो टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और इसकी शूटिंग कुछ समय पहले ही शुरु हो चुकी है।

राजश्री प्रोडक्शन
इसके अलावा वो किक 2, अंतिम, कभी ईद कभी दिवाली और राजश्री प्रोडक्शन की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।

पठान में कैमियो
इसके अलावा सलमान खान लाल सिंह चड्ढा और पठान में कैमियो करते नजर आने वाले हैं। फैंस इसको लेकर काफी इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications