गिरफ्तारी के बाद इसलिए बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं केआरके? लोग बोले- पहले ही समझाया था कि..

krk, salman khan

KRK Arrest- कमाल राशिद खान जो कि केआरके के नाम से मशहूर हैं इस वक्त मुसीबत में हैं। हमेशा विवादित ट्वीट्स और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केआरके को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। केआरके दुबई के लिए रवाना हो रहे थे।

जैसे ही उनको लेकर ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं। केआरके की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें वो पुलिस की जीप के अंदर नजर आ रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद केआरके का कहना है कि वो अगर जेल में मर जाएं तो आपको पता होना चाहिए कि ये एक मर्डर है।

हालांकि इस बीच लोग केआरके को ही ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तुमको समझाया गया था कि फालतू हरकते बंद कर दो।

केआरके ने ट्वीट कर लिखा था, "मैं पिछले एक साल से मुंबई में हूं। और मैं अपनी सभी अदालती तारीखों पर नियमित रूप से उपस्थित हो रहा हूं। आज मैं नए साल के लिए दुबई जा रहा था। लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मैं वांछित हूं। 2016 का एक मामला। सलमान खान कह रहे हैं कि उनकी फिल्म #Tiger3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई है। अगर मैं किसी भी हालत में पुलिस स्टेशन या जेल में मर जाऊं, तो आप सभी को पता होना चाहिए कि यह एक हत्या है। और आप सभी जानते हैं, जिम्मेदार कौन है!"

जाहिर सी बात है कि केआरके सीधा सुपरस्टार की तरफ इशारा कर रहे हैं। उनके इस ट्वीट के बाद फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है। ट्रोल करते हुए एक ने लिखा, "मैं तुमसे कह रहा था, ट्विटर पर बकवास मत करो। कर्म, आनंद लो।" दूसरे ने कहा, "हम आपके साथ हैं कमाल आर खान।

हम आपको इतनी शांति से मरने नहीं देंगे।" तीसरे ने कहा, "आपने कहा कि आप 2 साल से लंदन में हैं..." चौथे ने कहा, "कृपया हमारे केआरके का उत्पीड़न बंद करें, वो ऐसा ही है..."

एक ने लिखा, अब भुगतो इसी लायक हो।'' इस तरह से लोग मजाक के साथ साथ सहानुभूति भी दे रहे हैं। हालांकि सलमान खान इसपर क्या रिएक्शन देते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read more about: krk salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X