अनुष्का को ट्रांजिस्टर पहने देखना चाहते हैं मिस्टर खान!
लोगों को आदत सी हो गयी कि मिस्टर खान सुनते ही वो आमिर, शाहरुख या सलमान के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन बॉलीवुड में और भी कुछ खान हैं जो कि इस तरह की विवादास्पद खबरों से ताल्लुक रखते हैं। हम बात कर रहे हैं मिस्टर खान यानी कमाल आर खान की। हर समय कुछ ना कुछ ऐसा ट्वीट करना जो कि किसी सेलिब्रिटी के लिए अपमानजनक हो केकेआर की आदत सी हो गयी है।
केआरके यानी कमाल आर खान कुछ कुछ दिनों में ऐसा कोई स्टेटमेंट पास कर देते हैं जिससे वो सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा को लेकर केआरके ने कुछ ऐसा ही स्टेटमेंट ट्वीट किया है जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आमिर खान की ही तरह अनुष्का शर्मा भी ट्रांजिस्टर पहने अपना पोस्टर रिलीज करने वाली हैं।
हालांकि अभी तक ऐसा कोई पोस्टर रिलीज नहीं हुआ लेकिन केआरके इस पोस्टर के लिए काफी उत्सुक हो उठे। उन्होंने आज ही ट्वीट किया कि अनुष्का जी यार जल्दी करो ना इसके बाद उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की हेडिंग ट्वीट की जिसके अनुसार अनष्का शर्मा अब पीके के पोस्टर के लिए पहनेंगी ट्रांजिस्टर।


Click it and Unblock the Notifications











