बॉलीवुड स्टार ने खोली सैफ-करीना की पोल पट्टी, दिखा दिए उस रात के सारे सबूत

KRK On Saif Kareena: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान इन दिनों अपने घर पर हुए हमले को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। सैफ अली खान जहां अस्पताल से घर लौट आएं हैं तो वहीं उस रात हुए हमले को लेकर तरह तरह के समीकरण लगाए जा रहे हैं। इसी बीच बेबाकी को लेकर छाए रहने वाले केआरके ने भी सैफ करीना को लेकर एक वीडियो बनाया है जिसमें वो उस रात की हर छोटी डिटेल पर बात करते दिखाई दे रहे हैं।
केआरके यानी कमाल रशिद खान ने भी सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल भी किए हैं।
केआरके ने ट्वीट कर कहा है कि उस रात सैफ अली खान पर कोई हमला नहीं हुआ था बल्कि सैफ और करीना कपूर ने आपस में झगड़ा किया था। विवादित बयानों के लिए मशहूर केआरके ने अपने ट्वीट में साफ कहा है कि उन्हें पूरा शक है कि एक्टर पर किसी ने हमला किया भी था या नहीं। यहां देखिए केआरके का पूरा वीडियो:
आपको बता दें कि केऐरके के इन सावलों से पहले भी सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चा करते नजर आ रहे थे। वहीं अब एक्टर के घर लौट आने के बाद भी लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया है कि जांच में सैफ अली खान के घर से आरोपी की एक कैप और एक मास्क भी मिला है। पुलिस ने इसे सबूत के दौर पर जब्त कर लिया है। वहीं इस केस की अभी भी बारीकी से जांच चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











