..................... KRK tweeted about Shahrukh Khan and Rajkumari Hirani film Dunki accused the makers - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की फिल्म 'Dunki' को लेकर केआरके ने किया ट्वीट, मेकर्स पर लगाए आरोप

Dunki, shahrukh khan, KRK

KRK tweeted about Dunki: आज सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज हो गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी को रिलीज के बाद दर्शकों का अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म ट्रेंड कर रही है। इसी बीच 'डंकी' को लेकर फिल्म समीक्षक केआरके ने भी अपना विचार साझा करते हुए ट्वीट किया है।

फिल्म डंकी पर केआरके की प्रतिक्रिया-

खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले कमाल राशिद खान मतलब केआरके हमेशा ही विवादों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते रहते हैं और ट्रोलिंग का सामना करते रहते हैं। परंतु इस सबके बावजूद भी केआरके अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते हैं।

हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर जहां एक तरफ दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। तो वहीं केआरके ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके मेकर्स पर आरोप लगाते हुए अलग ही अपने विचार रखे हैं।

ट्वीट में केआरके ने लिखा है,- "मैंने अपने वास्तविक जीवन में दो बार #Dunki किया है, इसलिए मैं इस विषय के बारे में बहुत कुछ जानता हूं। लेकिन फिल्म के राइटर्स को इसके बारे में 0% जानकारी है। और मैं अच्छे से जानता हूं कि लोगों को भी इस विषय के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसलिए मैं आज समीक्षा नहीं दे रहा हूं। मैं परसों समीक्षा दूँगा।"

शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म डंकी-

इस साल 'पठान और जवान' जैसी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाले शाह रुख खान अपनी तीसरी फिल्म डंकी को लेकर काफी खुश हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' इस साल की शाह रुख की तीसरी फिल्म है। बहुचर्चित फिल्म डंकी में शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज बना हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X