..................... KRK tweet over Virat Kohli bad performance in third test match against England! अब विराट कोहली को लेकर केआरके ने कसा तंज - Hindi Filmibeat

अब विराट कोहली को लेकर केआरके ने कसा तंज, खराब परफॉर्मेंस के चलते बोली ये बात!

खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान यानि केआरके एक बार फिर से चर्चा में हैं और इस बार उन्होने किसी एक्टर नहीं बल्कि क्रिकेटर को ट्रोल किया है। केआरके का एक ट्वीट काफी तेजी से चर्चा में चल रहा है जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए है। गौरतलब है कि इस समय इंडिया और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज चल रही है और इंडिया 1-0 से आगे हैं। हालांकि तीसरा टेस्ट मैच भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा और सभी खिलाड़ी जल्दी जल्दी पवेलियन लौट गए थे।

ऐसे में विराट कोहली ने सिर्फ 7 रनों की पारी खेली। इसी को लेकर केआरके ने कोहली पर चुटकी ली है और एक पोस्ट किया है। केआरके ने लिखा.. 'भाई विराट कोहली आज आपने काफी शानदार खेला।

krk, virat kohli, कमाल आर खान, विराट कोहली

क्या दमदार 7 रन बनाए, आप लीजेंड हैं, लव यू।' केआरके का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैँ। इस पर एक विराट कोहली के फैन का कमेंट है जोकि पाकिस्तान से है।

फैन लिखता है कि.. "मैं पाकिस्तान से हूं और विराट कोहली से प्यार करता हूं। अगर 3 से 4 मैचों में परफॉर्म नहीं किया तो कोई बात नहीं। आपने अपनी जिंदगी में क्या हासिल किया है जो आप क्रिकेट के राजा को गलत कह रहे हैँ। हां बस दूसरों की बुराई करवा लो आपसे, और कुछ नहीं आता आपको।"

फैन का ये कमेंट वायरल हो रहा है। हालांकि कई ऐसे यूजर्स भी हैं जो कि विराट कोहली से नाखुश हैं और उनको क्रिकेट टीम से ही बाहर करने की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X