..................... KRK tweet on PM Narendra Modi and Vote goes viral, Supporters react on it! 'बच्चे भले अनपढ़ रहे जाएं, किडनी बिक जाए पर वोट तो मोदी जी को देंगे'- केआरके - Hindi Filmibeat

'बच्चे भले अनपढ़ रहे जाएं, किडनी बिक जाए पर वोट तो मोदी जी को देंगे'- केआरके के ट्वीट से हंगामा!

कमाल आर खान यानि केआरके के ट्वीट्स और पोस्ट अक्सर चर्चा में रहते हैं और वो किसी ना किसी सितारे पर निशाना साधते हुए नजर आते हैँ। लेकिन इस बार वो उन्होने किसी अभिनेता नहीं बल्कि नेता को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट से इतना तो समझ आ रहा है कि वो तंज कस रहे हैं। दरअसल केआके ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर एक ट्वीट किया है और कहा है कि कुछ भी हो जाए मैं उनको ही वोट करूंगा।

उन्होने खुद अंधभक्त कहा है और कई बातें लिखी हैं। इस ट्वीट के सामने आने के बाद लोग लगातार कमेंट बॉक्स में अपनी अपनी राय दे रहे हैं और कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं।

krk, narendra modi, कमाल आर खान, नरेंद्र मोदी

केआरके ने लिखा है कि.. "हम Modi जी के भक्त हैं, तो चाहे हमारे बच्चे अनपढ़ रह जाए, हमारी kidney बिक जाए, हम भूखे मर जाए, लेकिन मरते दम तक वोट तो Modi जी को ही देंगे! ज़ोर से बोलो जय श्रीराम!"

कई ट्वीट्स किए

कई ट्वीट्स किए

केआरके यहीं नहीं रुके उन्होने कई ट्वीट्स किए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैँ। इसके अलावा उन्होने लिखा है कि.. "अंधभक्तों की महिमा भी अपरंपार है! वोट मोदी जी को देंगे, लेकिन मदद सोनू सूद से मांगेंगे, और सवाल राहुल गांधी से करेंगे! महँगाई के लिए ज़िम्मेदार नेहरू जी को ठहरायेंगे!!"

पप्पू सेना का एक जांबाज सिपाही

पप्पू सेना का एक जांबाज सिपाही

इस पर लगातार लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं जो कि केआरके को कई तरह की बातें बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि.. 'पप्पू सेना का एक जांबाज सिपाही।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है.. एक यूजर ने लिखा है..

यूजर ने लिखा

यूजर ने लिखा

"मैं किसी प्रतिकूल पार्टी को सपोर्ट नहीं करता जो पार्टी अच्छा काम करती है उसको मैं वोट दूंगा ऐसा नहीं है कि हां बीजेपी बीजेपी बीजेपी है तो मैं बीजेपी को वोट नहीं दूंगा। एक बार बीजेपी को वोट देकर देख लिया मैंने हमारे यहां के एमएलए ने कोई काम नहीं कराया।"

सलमान खान के साथ विवाद

सलमान खान के साथ विवाद

केआरके इसके पहले सुपरस्टार सलमान खान के साथ विवादों को लेकर सामने आए थे इसके बाद वो देश छोड़कर दुबई में शिफ्ट हो गए हैं। इसके बाद से लगातार वो किसी ना किसी तरह के ट्वीट्स करते रहते हैं।

ट्रोल किए जा रहे हैं।

ट्रोल किए जा रहे हैं।

इस तरह के ट्वीट्स के लिए केआरके जाने जाते हैं और इसके पहले भी वो ऐसे ट्वीट्स कर चुके हैं जिसके बाद काफी बवाल हुआ है। फिलहाल वो पीएम के समर्थकों के द्वारा ट्रोल किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X