सलमान में इतना ज़हर है कि काटने वाला सांप भी मर गया - केआरके ने एक बार फिर किया सलमान खान को ट्रोल
हाल ही में सलमान खान को एक सांप के काटने की खबर से फैन्स सलमान खान की काफी चिंता कर रहे थे। लेकिन सांप ज़हरीला नहीं था और सलमान भी थोड़ी ही देर में ठीक हो गए। लेकिन अब एक बार फिर केआरके ने सलमान खान के फैन्स से पंगा लिया है। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा - सांप ने काम तो ठीक ही किया था लेकिन बेचारा खुद ही मर गया। क्योंकि सामने वाले में ज़हर ही इतना ज़्यादा है।
गौरतलब है कि 2021 में केआरके ने पब्लिसिटी के लिए काफी कुछ किया है। इसमें रणबीर कपूर - आलिया भट्ट के तलाक की भविष्यवाणी से लेकर निक जोनस - प्रियंका चोपड़ा के अलग होने की भविष्यवाणी और सैफ अली खान - करीना कपूर के दोनों बच्चों के फ्लॉप करियर की भविष्यवाणी शामिल है।

लेकिन इस साल केआरके ने सबसे ज़्यादा सुर्खियां सलमान खान की ही बदौलत बटोरीं क्योंकि सलमान खान ने उन्हें तवज्जो दे दी। दरअसल, केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का एक बेहूदा सा रिव्यू किया जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके को एक नोटिस भेजा जिसमें सलमान ने मानहानि का दावा किया। इस नोटिस के पिटीशनर भी सलमान खान खुद ही थे।

राधे के रिव्यू से बवाल
हालांकि, इसके बाद KRK ने सीधा ट्वीट कर सलमान खान को ये तक कह डाला कि ये नोटिस बताता है कि आप कितने हताश और निराश हैं।साथ ही केआरके ने सलमान खान को ये भी सलाह दी कि आप बेहतर फिल्में बनाईए तो मैं खराब रिव्यू देना बंद कर दूंगा। मैं केवल एक समीक्षक के तौर पर अपना काम कर रहा हूं। लेकिन फिर केआरके ने मन बदल दिया और वादा भी किया कि अगर सलीम खान चाहें तो वो आगे से सलमान खान की फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे और पुराने रिव्यू भी डिलीट कर देंगे।

सलमान के रोमांस से दिक्कत
राधे का रिव्यू करते हुए केआरके ने कहा कि वो हमेशा सच बोलते हैं। राधे में 21 साल की दिशा पाटनी के साथ 56 साल के सलमान रोमांस करते हुए बिल्कुल नहीं जम रहे थे इसलिए उन्होंने कहा कि सलमान और दिशा की जोड़ी उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। केआरके ने सलमान खान की उम्र के बारे में बात करते हुए ये भी कहा कि अगर सलमान खान को लगता है कि वो 21 - 22 साल के युवक हैं और 21 - 22 साल की लड़की से रोमांस कर सकते हैं तो ऐसी सोच उन्हीं को मुबारक हो।

सलमान के बदौलत नहीं चलती इंडस्ट्री
कोर्ट केस के बाद केआरके ने एक विस्फोटक इंटरव्यू दिया। केआरके ने एलान किया कि मानना है कि किसी एक स्टार की बदौलत इंडस्ट्री नहीं चलती है। तो सलमान अपनी फिल्मों से केवल खुद सैकड़ों कमा रहे हैं। सलमान अगर नहीं होंगे तो कोई और स्टार किसी और फिल्म से इतना कमाएगा। केआरके का मानना है कि ये कह देना कि सलमान खान की वजह से इंडस्ट्री में लोगों का घर चलता है केवल सलमान का करियर बचाने की दलील है।

सलमान पर साधा निशाना
केआरके ने सलमान खान के बॉक्स ऑफिस पर भी बात करते हुए पूछा कि सलमान खान की अच्छी फिल्म बजरंगी भाईजान ने ही 350 करोड़ कमाए। लेकिन उनकी खराब फिल्में महज़ 100 करोड़ से कुछ ज़्यादा ही कमा पाती हैं। गौरतलब है कि सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में ट्यूबलाईट, रेस 3, भारत, सभी ने 100 - 150 करोड़ के बीच की कमाई की है।

सलमान को फर्क पड़ता है
केआरके का कहना है कि सलमान खान भी कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में समीक्षकों का मज़ाक उड़ाते हैं कि उनकी फिल्म को हमेशा 1 स्टार मिलता है। जबकि उन्हें लगता है कि उन्हें -1 स्टार मिलेगा लेकिन उनकी फिल्में हमेशा चलती हैं। इसलिए समीक्षकों से उन्हें ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता। केआरके पहले भी सलमान खान की खिल्ली उड़ा चुके हैं। उन्होंने सलमान खान के भाई भाई गाने का रिव्यू करते हुए सलमान खान को पूछा था कि उन्हें क्यों लगता है कि वो लिरिक्स लिख सकते हैं। उनके इस गाने के लिरिक्स देख कर सलीम साहब, गुलज़ार साहब भी लिखना छोड़ देंगे।

गाना बंद करने की सलाह
सलमान खान का गाना प्यार करो ना का रिव्यू करते हुए केआरके ने उनसे सीधा सवाल पूछा था कि इस आवाज़ के साथ आपको किसने सलाह दी कि आप गाना गाईए। केआरके सलमान खान को गाना बंद करने की सलाह दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











