'जब हीरो बटला हो...' KRK ने उड़ाया सलमान खान की हाइट का मजाक, फैंस ने लताड़ा

salman krk

KRK trolls Salman Khan: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान बिल्कुल दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। सिने प्रेमियों को एक बार सलमान खान का स्वैग वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है। तो वहीं, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान खान पूरी स्टार कास्ट के साथ नजर आए।

लेकिन, सेल्फ क्लेम समीक्षक केआरके ने एक बार फिर सलमान खान पर निशाना साधा है और उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है। केआरके ने सलमान खान की फिल्म के ट्रेलर के एक सीन की तस्वीर को शेयर किया है और सलमान खान के कद का मजाक उड़ाया है।

केआरके ने ट्विटर पर सलमान खान के पैरों की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- जब हीरो बाटला होता है तो इतनी ऊंचाई वाले शूज पहनना मजबूरी हो जाता है। 6 इंच अंदर और 6 इंच बाहर, मैंने देशद्रोही में पहना था।' केआरके की इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। सलमान खान के फैंस अभिनेता के बचाव में उतर गए हैं।

एक यूजर ने लिखा है- अगर ये हीरो नहीं होता तो 30 साल से इंडस्ट्री में नहीं होता। एक और यूजर ने लिखा है- ट्रेलर में कोई निगेटिविटी नहीं दिखी तो बात शूज पर आ गई है। एक और यूजर ने लिखा है- वो छोटे भी पहन ले तब भी बहुत ऊंचा है। एक और शख्स ने लिखा है- तू नहीं सुधरेगा, तेरा हाल बुरा होगा।

बता दें कि, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म से पलक तिवारी और शहनाज गिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। वहीं, फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X