केआरके ने पेट्रोल कीमतों को लेकर फिर मारा अक्षय कुमार को ताना, कहा 'कुछ बोले तो कनाडा जाना पड़ेगा'
पिछले कुछ समय से लगातार देखा जा रहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में लोग अलग अलग मीम्स बनाकार सरकार का मजाक बनाते हैं। लेकिन हर बार की तरह फिर से सुपरस्टार अक्षय कुमार का ये बयान चर्चा में आ गया है जो कि उन्होने कुछ सालों पहले ट्विटर पर लिखा था। कमाल आर खान यानि केआरके ने इस पोस्ट को साझा करते हुए अक्षय कुमार पर फिर से निशाना साधा है।
अक्षय कुमार ये ट्वीट साल 2012 का है और उस वक्त सरकार कॉंग्रेस की हुआ करती थी। अक्षय कुमार ने लिखा था.. 'जब मैने देखा कि 62 ट्रेंड हो रहा है तो मैने सोचा या तो पेट्रोल के दाम गिरे हैं या फिर 62 करोड़ का नया स्कैम हुआ है।'

दूसरे ट्वीट में अक्षय कुमार ने लिखा है.. 'दोस्तों मेरा मानना है ये वो समय है जब आप अपनी साइकिल साफ करें और रोड पर निकलें। पेट्रोल बढ़ रहा है।' इसी ट्वीट को लेकर अब केआरके ने लिखा है..

केआरके का ट्वीट
'सर जी.. अक्षय कुमार शायद आपको अपने इन ट्वीट्स के बारे में याद होगा। आज पेट्रोल के दाम उस समय से दोगुना हैं। तो अब आप कुछ कहना चाहेंगे? कैसे कहोगे सर? कनाडा का टिकट कटाना पड़ेगा।' इस तरह से केआरके ने अक्षय कुमार का मजाक उड़ाया है। उसपर लगातार लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

उनके सपोर्ट में हैं
कई लोग उनके सपोर्ट में हैं तो कुछ कई लोग अक्षय कुमार के पक्ष में कमेंट्स कर रहे हैं। केआरके को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर इस तरह से एक्टर्स का मजाक बनात रहते हैँ। अक्षय कुमार की बात करें तो इस वक्त वो कई बड़ी फिल्मों को लेकर बिजी हैं।

सूर्यवंशी रिलीज होने वाली है
काफी जल्दी उनकी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने वाली है जो कि कोरोना काल से अटकी हुई थी। इसके अलावा पृथ्वीराज, रामसेतु, रक्षाबंधन और बच्चन पांडे जैसी फिल्में काफी जल्दी आपको देखने को मिलने वाली हैं।

थिएटर खोलने की इजाजत मिली है
जब से महाराष्ट्र के थिएटर खोलने की इजाजत मिली है फिल्ममेकर्स काफी खुश हैं और लगातार अपनी फिल्मों को लेकर ऐलान करते नजर आ रहे हैं। इस साल के अंत और अगले साल की शुरुआत में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications