केआरके ने आमिर खान के 'तलाक' और 'लाल सिंह चड्ढा 'पर कसा तंज, बोले 'कश्मीर का शर्मा' नाम रख लो!
सुपरस्टार आमिर खान इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में चल रहे हैं लेकिन फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने उनपर एक तंज कसा है और उनके निजी जीवन पर हमला किया है। उन्होने आमिर खान और किरण राव के तलाक को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट कर डाला है जो कि काफी बेतुका है। केआरके अपने बेतुके ट्वीट्स को लेकर मशहूर हैं और कई बार विवादों से भी घिर जाते हैं।
बता दें कि सुपरस्टार आमिर खान को लेकर कमाल आर खान ने ट्वीट किया था कि.. ''आमिर खान ने साबित कर दिया है, कि वो सच्चा देशभक्त है! उसकी बीवी ने बोला था,

कि देश में डर लगता है! देश छोड़ दो! भाई ने बीवी छोड़ दी, लेकिन देश नहीं छोड़ा।'' सभी को पता है कि किरण राव ने कुछ सालों पहले इस तरह का बयान दिया था कि उनको देश में डर लगता है, जिसके बाद वो विवादों में आईं थीं।

इसी पर केआरके ने तंज कसा है
इसी पर केआरके ने तंज कसा है। हालांकि आमिर खान ने इसपर रिएक्ट नहीं किया है। हाल ही में आमिर खान ने आरआरआर के प्रमोशन के दौरान द कश्मीर फाइल्स पर रिएक्शन दिया था और कहा था कि वो फिल्म देखेंगे और ये सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि इमोशन्स हैं।

लाल सिंह चड्ढा
बता दें कि केआरके ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर भी ट्वीट किया है। केआरके ने लिखा, 'अगर आमिर खान चाहते हैं कि उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा ब्लॉकबस्टर हो जाए तो उनको अपनी फिल्म का नाम बदल लेना चाहिए और नाम रखना चाहिए कश्मीर का शर्मा।'

कई ट्वीट्स सामने आए हैं
इस तरह के कई ट्वीट्स सामने आए हैं और चर्चा में चल रहे हैँ। आमिर खान की बात करें तो वो लगातार लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं जो कि पहली भी आमिर खान के साथ नजर आई हैँ।

अब तक रिलीज हो जाती
ये फिल्म अब तक रिलीज हो जाती लेकिन करीना कपूर खान की प्रेगनेंसी के कारण ये काफी देरी से बनी है। हालांकि अब इस फिल्म का काम लगभग पूरा हो गया है और काफी जल्दी कुछ बड़े ऐलान फिल्म से सामने आने वाले हैं।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
आमिर खान आखिरी बार फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का हिस्सा बने थे और इस फिल्म को फैंस ने बुरी तरह से नकार दिया था।


Click it and Unblock the Notifications