सन्नी लियोन ने गलत इंसान से पंगा लिया है: कमाल खान
मुंबई। बिगबॉस के द्वारा बॉलीवुड में इंट्री करने वाली सन्नी लियोन ने ऐक्टर कमाल आर खान के खिलाफ वर्सोवा के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने कमाल के खिलाफ आईपीसी की धारा के सेक्शन 501 (किसी भी व्यक्ति की छवि खराब करने के लिए लिखी गयी बात) और 509 (किसी महिला की छवि खराब करने के लिए गलत शब्दों का प्रयोग करना) के तहत केस दर्ज किया है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कमाल खान ने कहा है कि मैं सन्नी को बर्बाद कर दूंगा। मेरे वकील उसके खिलाफ केस तैयार कर रहे हैं। सन्नी ने गलत समय पर गलत इंसान से पंगा लिया। मैं उसे भारत से डिपोर्ट करवा दूंगा। मैं भी उसके खिलाफ केस दर्ज करवाउंगा।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सन्नी लियोन के ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट देखी गई थी, जिसमें लिखा हुआ था कि रेप कोई क्राइम नहीं है बल्कि सरप्राइज सेक्स है। इस बयान पर सन्नी लियोन की मीडिया में काफी निंदा की गई थी। जिसके बाद सन्नी ने अपनी सफाई देते हुए, एक्टर कमाल खान पर पोस्ट लिखने का आरोप लगाया था। सन्नी का कहना था कि यह बेहद निराशाजनक होता है कि आपके ऊपर उसके लिए इल्जाम लगाया जा रहा है जो कि आपने किया ही नहीं है। यह इल्जाम मुझ पर एक झूठे इंसान ने लगाया था।
सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग में बिजी हैं। सन्नी ने बॉलीवुड में 'जिस्म 2' से आगाज किया था। इस फिल्म का ऑफर उन्हें विवादास्पद फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने दिया था।
देखें सनी लियोन की आकर्षक तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications












