'भीख मांग रहा है..' केआरके ने ट्वीट करते हुए सलमान खान को धमकाया, भड़क गए फैंस, लगाई लताड़!

krk salman khan

केआरके के नाम से मशहूर एक्टर और कथित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान एक बार फिर से अपने विवादिक ट्वीट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस बार उसने फिर से सलमान खान को टारगेट किया है और हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान के फैंस के द्वारा बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में केआरके का एक गाना रिलीज हुआ था जिसको टाइगर श्रॉफ से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने प्रमोट किया था। अब सलमान खान को लेकर केआरके हमलावर है और कुछ ऐसा लिखा डाला है जिससे लोग भड़क जाएंगे।

केआरके ने सलमान खान को टैग करते हुए लिखा, ''सलमान खान, अगर आप ट्विटर पर मेरा गाना शेयर करेंगे तो मैं तुम्हें माफ कर दूंगा। ये तुम्हारे लिए अच्छा मौका है कि तुम मेरा गाना शेयर करो और अपनी फिल्म #सिकंदर को फ्लॉप होने से बचाओ।'' इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट गया।

ट्रोल कर रहे हैं फैंस

इस पोस्ट एक फैन ने लिखा, ''भीख मांगने का तरीका थोडा कैजुअल है।'' एक का कहना है, ''अरे जा ना इतने बुरे दिन नहीं आये कि तेरा गाना शेयर करो।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान से भीख मांग रहे हो। वह खुद तुम्हें माफ नहीं करेगा इंडिया आ जाओ एक बार मुंबई पुलिस से तुम्हारी कुटाई करवायेगा।'' एक ने लिखा, ''तेरी क्या औकात है बे चिल्लर, भाई के एक जूते जितने भी औकात नहीं है तेरी।'' एक ने लिखा, ''दो मिनट तक हंसी नहीं रुका मेरा. हाहा।'' एक ने लिखा, ''बाप के नाम से पहुंचेगा भाई का नाम।'' इस तरह से लोग ट्रोल कर रहे हैं।

सिकंदर

सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ईद 2025 में रिलीज होगी। केआरके को लेकर मशहूर है कि वो सलमान खान की हर फिल्म के पहले वीडियोज पोस्ट करते हुए वाहियात बातें करता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि सलमान खान इस पोस्ट के बाद क्या करते हैँ। आप देखिए ये ट्वीट जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: krk salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X