बेइज़्जती करवाईए, अपने स्टारडम की बजाते रहिए: KRK ने उड़ाई सलमान खान के भाई भाई गाने की धज्जियां
सलमान खान ने ईद पर भाई भाई नाम का एक और गाना रिलीज़ किया जिसके बोल थे - हिंदू मुस्लिम भाई भाई, क्या बोलते मियां भाई। अब इस गाने का रिव्यू किया है केआरके ने और हमेशा की तरह उन्होंने सलमान खान की धज्जियां उड़ा दी हैं।
केआरके ने सलमान खान को सच्चाई का एहसास दिलाते हुए कहा कि आप 55 साल की उम्र में टपोरीपन क्यों कर रहे हैं। ये सब वरूण धवन करते हैं तो अच्छा लगता है। लेकिन शायद आपको इल्म नहीं है कि 5 साल बाद आप सीनियर सिटिज़न हो जाएंगे।

केआरके ने सलमान खान के सामने आंकड़े रखते हुए कहा कि अगर सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़ जैसे लोगों का गाना 60 - 70 मिलियन लोग देखते हैं लेकिन आपका गाना कोई नहीं देखता तो सोचिए आपके लिए कितनी बेइज़्जती भरी बात है।
लेकिन आप अपने स्टारडम की बैंड बजाने में लगे हैं। आप अपनी बेइज़्जती करवाने में लगे हैं तो जैसी आपकी मर्ज़ी। आप ये करते जाइए, हम ईमानदारी से आपका रिव्यू देते जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
