..................... KRK target Game Changer Collection said- worldwide collection 40 crore but showing 186 crore rupee - Hindi Filmibeat

KRK ने साधा गेम चेंजर के कलेक्शन पर निशाना, बोले- 6 गुना बढ़ाकर कलेक्शन दिखाया जा रहा है...

Game Changer

KRK target Ram Charan Movie Game Changer Collection: राम चरण की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में राम चरण के साथ ही कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। फिल्म रिलीज तो हुई है, लेकिन फिल्म का कलेक्शन उतना नहीं हो रहा है जितना की मेकर्स ने उम्मीद की थी।

बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तेलुगू में 41.25, तमिल में 2.12 करोड़ रुपये, हिंदी में 7.5 करोड़ रुपये कन्नड़ में 0.1 करोड़ रुपये, वहीं मलयालम में 0.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने दूसरे दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसमें तेलुगू में 12.7, तमिल में 1.7 करोड़ रुपये, हिंदी में 7 करोड़ रुपये। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 72.5 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 186 करोड़ रुपये का दिखाया गया है।

वहीं अब फिल्म के कलेक्शन पर फिल्म क्रिटिक केआरके ने निशाना साधा है। हाल ही में केआरके ने फिल्म के कलेक्शन पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीटर हैंडल (एक्स) पर लिखा- 'हर निर्माता 10-20 प्रतिशत अपने कलेक्शन को बढ़ा हुआ दिखाता है, लेकिन दिल राजू ने आपदा फिल्म गेम चेंजर का कलेक्शन 6 गुना बढ़ाकर नया चलन शुरू कर दिया है। रियल में तो वर्ल्ड वाइड कलेक्शन है सिर्फ 40 करोड़ रुपये जबकि उन्होंने 186 करोड़ रुपये दिखाए हैं। पूरे व्यपार जगत को आधिकारिक तौर पर इस गलती का विरोध करना चाहिए।'

दरअसल केआरके सीधे-सीधे फिल्म के कलेक्शन को गलत ठहरा रहे हैं और वह फिल्म के कलेक्शन का आधिकारित तौर पर विरोध करने की डिमांड कर रहे हैं।

Read more about: krk game changer ram charan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X