कंगना रनौत की जीत पर बॉलीवुड एक्टर ने ली चुटकी, बोले- अगर मिला ये मंत्रायल तो ऋतिक-रणबीर का होगा ऐसा हाल...

KRK On Kangana Ranaut Ministry In Modi Government: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की सीट पर शानदार जीत हासिल की है। तमाम फैंस से लेकर कुछ सेलेब्स कंगना को जीत की बधाईयां देते दिखाई दिए। लेकिन कंगना की जीत पर सबसे ज्यादा कोई स्टार खुश है तो वो केआके यानि कमाल राशिद खान है। केआरके ने कंगना के लिए काफी सारे ट्वीट किए हैं।
केआरके ने कुछ ट्वीट में कंगना की चुटकी भी ली है। ऐसा ही एक ट्वीट सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में केआरके ने कंगना के ऋतिक और रणबीर कपूर को लेकर गुस्से पर तंज कसा है। केआरके ने लिखा, "कंगना दीदी जीत गई हैं वो सूचना और प्रसारण मंत्री बन सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर की किसी भी फिल्म को एक साल से पहले सेंसर से पास नहीं किया जाएगा।" इसके साथ ही केआरके ने फन वाले इमोजी भी बनाए हैं।
केआरके का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस भी उनके इस ट्वीट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि कंगना रनौत ने ब्रेक अप के ऋतिक रोशन के खिलाफ पब्लिक और इंटरव्यू में काफी बेबाक तरीके से बात की तो हीं रणबीर कपूर को लेकर तो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सारे बयान दिए थे।
ये पहली बार नहीं है जब केआरके ने किसी मुद्दे पर अपनी राय रखी हो। वो अपने पोस्ट से अक्सर लोगों पर निशाना साधते रहते हैं। जिसकी वजह से कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications