मेरी मानो तो शाहरूख खान GAME OVER: कल के लड़के भी उससे नहीं डरते!
शाहरूख खान अब बॉक्स ऑफिस पर पुराने शेर हो गए हैं। ये मानना है मशहूर क्रिटिक कमाल आर खान का। दरअसल, शाहरूख खान की फिल्म, वो बौने वाली, जो पहले ऋतिक की कृष 4 के साथ क्लैश हो रही थी, अब सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ से क्लैश हो रही है।
अब कमाल आर खान का मानना है कि कल के आए लड़के भी शाहरूख से भिड़ने से नहीं डरते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान का टाइम ओवर हो चुका है।

शाहरूख खान का बॉक्स ऑफिस सफर हमेशा शानदार रहा है। ऐसा कभी कहा जाता था लेकिन फिर 2010 के बाद काफी कुछ बदला और शाहरूख खान बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर अपनी हुकूमत काबिज़ नहीं कर पाए।
कभी सलमान ने दबंगई दिखाई तो कभी आमिर खान आए और उन्हें रौंदते हुए चले गए। 2010 के बाद से शाहरूख खान हमेशा अपनी पहचान खोजते नज़र आए हैं। जब भी उन्हें मौके मिले, उन्होंने एक बाऱ फिर अपना जादू चलाने की कोशिश की।
देखिए 2010 के बाद शाहरूख खान का बॉक्स ऑफिस स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications
