लक्ष्मी और बेल बॉटम के फ्लॉप होने के कारण गिर गई सूर्यवंशी की वैल्यू, केआरके ने किए कई खुलासे!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं और काफी समय से फिल्म रिलीज के लिए इंतजार कर रही है। ऐसे में ये देखना काफी महत्वपूर्ण होगी कि रोहित शेट्टी इस फिल्म को कब रिलीज करते हैं। लेकिन इस समय केआरके ने कुछ ऐसा कहा है जो कि निश्चित ही अक्षय कुमार के फैंस को पसंद नहीं आने वाला है। केआरके का कहना है कि सूर्यवंशी की मार्केट वैल्यू पूरी तरह से गिर चुकी है।
इसका कारण उन्होने अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्में लक्ष्मी और बेल बॉटम को बताया है। केआरके ने कहा है कि मेरे सोर्स के मुताबिक अक्षय कुमार के ओटीटी पर सूर्यवंशी रिलीज करने के लिए 50 करोड़ से ज्यादा का ऑफर देने के लिए कोई तैयार नहीं है।

केआरके ने लिखा.. 'मेरे सूत्रों के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म सूर्यवंशी को सिर्फ 50 करोड़ ऑफर कर रहे हैं। ये अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज दो डिजास्टर फिल्मों का नतीजा है,

केआरके ने आगे क्या लिखा
जबकि इस फिल्म सूर्यवंशी का बजट करीब 300 करोड़ है। यही कारण है कि इस फिल्म के लिए संभावित सभी रास्ते बंद हो चुके हैँ। ये दुखद है।' कमाल आर खान ने कुछ समय पहले कहा था कि अक्षय कुमार लगातार नीचे आते जा रहे हैं और उनका स्टारडम अब खत्म होने वाला है।

ट्वीट्स वो लगातार करते रहते हैं
इसी तरह के ट्वीट्स वो लगातार करते रहते हैं जो कि काफी चर्चा में रहते हैं। इससे कई बार बुरी तरह की ट्रोलिंग के शिकार होते हैं तो कभी किसी स्टार के जरिए उनपर केस भी दर्ज करवा दिया जाता है। केआरके सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं।

सूर्यवंशी
सूर्यवंशी की बात करें तो काफी समय से फिल्म खबरों में है और कोरोना काल के पहले फिल्म रिलीज होने वाली थी। हालांकि उसी महीने से लॉकडाउन लग गया था और तब स आज तक फिल्म रिलीज के लिए तरस रही है।

सूर्यवंशी कब रिलीज होगी?
हाल ही में एक कॉंफ्रेंस के दौरान अक्षय कुमार से पूछा गया था कि सूर्यवंशी कब रिलीज होगी? इसपर उन्होने कहा था कि ये बात या तो भगवान जानता है या फिर रोहित शेट्टी। लोगों का तो यहां तक कहना था कि रोहित और अक्षय के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है।

लीड रोल
रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। हालांकि रणवीर सिंह और अजय देवगन का कैमियो इस फिल्म को कुछ राहत दे सकता है। इसके अलावा सुपरस्टार जैकी श्रॉफ फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

बुरे वक्त से गुजर रहे हैं
फिलहाल अक्षय कुमार काफी बुरे वक्त से गुजर रहे हैं और उनकी एक हिट की तलाश है। लक्ष्मी और बेल बॉटम के साथ उन्होने लगातार दो फ्लॉप फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications