सलमान खान का कोई हक नहीं बेइज्जती करें, क्या आप ईद पर राधे का बायकॉट करेंगे, ट्वीट Viral
सलमान खान इन दिनों बिग बॅास 13 होस्ट कर रहे हैं। इसके साथ वह ईद 2020 पर रिलीज हो रही अपनी आगामी फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग भी कर रहे हैं। हालांकि सलमान बीते कई महीने से ट्रोल हो रहे हैं।
इसकी वजह है बिग बॅास 13। जहां पर वीकेंड का वार पर सलमान जिस भी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं उस कंटेस्टेंट के फैंस सोशल मीडिया पर सलमान को बुरी तरह ट्रोल करने लगते हैं।

हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान और बिग बॅास 13 के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया गया है। बीते वीकेंड का वार पर सलमान ने पारस छाबड़ा की जमकर क्लास लगाई। अब इसका जवाब कमाल आर खान ने ट्टीट करके दिया है।


Click it and Unblock the Notifications